18वीं लोकसभा का तीसरा सत्र (शीतकालीन सत्र) सोमवार से शुरू होगा। जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। सरकार ने संसद से मंजूरी के लिए वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयकों की लिस्ट तैयार की है। लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 2 विधेयक लंबित हैं।रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसमें 30 पार्टियों के कुल 42 नेता मौजूद थे। कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने लोकसभा में पहले दिन अडाणी मामले पर बहस की मांग की।अमेरिका की न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने गौतम अडाणी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने इस मामले पर JPC की मांग रखी है।कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बैठक में कहा- उनकी पार्टी ने मणिपुर हिंसा, प्रदूषण, रेल दुर्घटनाओं पर भी संसद में चर्चा का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा- चर्चा के मुद्दों पर कार्य मंत्रणा समिति फैसला करेगी। विपक्ष सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दे।सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले केरल और नांदेड़ सीट से उपचुनाव जीतकर आए 2 नए सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शपथ दिलाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi Services Ordinance: 'इस बिल में आपको क्या अच्छा लगा?', समर्थन पर BJD और YSR कांग्रेस से चिदंबरम ने पूछा
दिल्ली, दिल्ली सेवा बिल को 1 अगस्त 2023 को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में पेश...
जीएसटी की दरों में बदलाव पर चर्चा संभव राज्यों की क्षतिपूर्ति रहेगी टॉप एजेंडा
इस सप्ताह चंडीगढ़ में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक (GST Council meeting) में कुछ वस्तुओं की...
પાલીતાણા માનસિંહજી હોસ્પિટલમાં નિદાન કેમ્પ કરવામાં આવ્યો
પાલીતાણા માનસિંહજી હોસ્પિટલમાં નિદાન કેમ્પ કરવામાં આવ્યો
Year-Ender-2023 : इस साल लॉन्च हुई ये टॉप कारें लोगों को आई काफी पसंद, इंजन भी दमदार
Year-Ender-2023 आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मार्केट में लॉन्च हुई कई शानदार कारों की जानकारी...
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಗಾಂಧಿ ಭವನದಲ್ಲಿ ಮೇ 12ರಂದು "ಬಸವ ಜಯಂತಿ ಹಾಗೂ ಬಸವಶ್ರೀ ಮತ್ತು ವಚನ ಸಾಹಿತ್ಯಶ್ರೀ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪ್ರದಾನ ಸಮಾರಂಭ - 2024" ನಡೆಯಲಿದೆ.
ಮೇ 8, 2024
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಗಾಂಧಿ ಭವನದಲ್ಲಿ ಮೇ 12ರಂದು 'ಬಸವ ವೇದಿಕೆ - ಬೆಂಗಳೂರು' ವತಿಯಿಂದ "ಬಸವ ಜಯಂತಿ ಹಾಗೂ...