राजनीतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे बड़े राज्य महाराष्ट्र में एनडीए की प्रचंड जीत और इंडिया ब्लॉक की करारी पराजय आने वाले समय में देश के राजनीतिक परिदृश्य पर खासा असर डाल सकती है। अगले साल फरवरी में दिल्ली और वर्षांत अंत तक बिहार विधानसभा के महत्वपूर्ण चुनाव होंगे। झारखंड में हालांकि भाजपा की पराजय हुई है लेकिन हरियाणा में जीत की तिकड़ी और अब महाराष्ट्र में महाविजय से भाजपा का लोकसभा चुनाव से पहले वाला आत्मविश्वास लौटेगा। लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से कहीं न कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की अजेय छवि को थोड़ी ठेस जरूर लगी थी लेकिन लगातार दो बड़ी विजय से उनका पुराना जलवा कायम होगा। उधर, इंडिया गठबंधन के लिए एकजुटता और कांग्रेस के लिए आगे की राजनीति में पुन: पकड़ बनाना बड़ी चुनौती होगी.हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने से केंद्र में मोदी सरकार को पुरानी मजबूती मिलेगी। लोकसभा चुनाव में बहुमत से चूकी भाजपा के जख्मों को ये नतीजे मरहम लगाने वाले हैं। इसी के साथ भाजपा इस धारणा को भी तोड़ने में सफल रही, जिसमें लोकसभा चुनाव नतीजों के आधार पर राजनीतिक पंडित पार्टी के प्रदर्शन को आगे और कमजोर होने की भविष्यवाणी कर रहे थे। महाराष्ट्र के नतीजों को भाजपा की ओर से मोदी सरकार की नीतियों पर जनता के मुहर के तौर पर पेश किया जा रहा है।हरियाणा के बाद महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जीत ने भाजपा को पुराने जोश से भर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से तीसरे कार्यकाल में कड़े और बड़े फैसलों की बातें कह चुके हैं, उससे ये नतीजे उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। नतीजों ने जनता में मोदी की लोकप्रियता बरकरार रहने के भी संदेश दिए हैं।राज्यों में लगातार भाजपा की जीत से केंद्र में दोनों मुख्य सहयोगी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू लगातार मजबूती से साथ देने को मजबूर होंगे। कई बार चुनवी प्रदर्शन कमजोर होने पर सहयोगी दल दबाव की राजनीति पर उतर जाते हैं, लेकिन हरियाणा के बाद महाराष्ट्र् जीतकर भाजपा ने अपनी मजबूती का संदेश दिया है। ऐसे में सहयोगी काबू में रहेंगे। साथ ही फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAJTAK 2 । CHIRAG PASWAN के सांसदों को लेकर RJD के विधायक का बड़ा दावा, मिला करारा जवाब ! AT2 ।
AAJTAK 2 । CHIRAG PASWAN के सांसदों को लेकर RJD के विधायक का बड़ा दावा, मिला करारा जवाब ! AT2 ।
शिवसेनेच्या बाबतीत काय म्हणाले वनमंत्री मुनगंटीवार@india report
शिवसेनेच्या बाबतीत काय म्हणाले वनमंत्री मुनगंटीवार@india report
Train Accident: Bihar में Express Train के कई डिब्बे पटरी से उतरे, चार की मौत कई घायल (BBC Hindi)
Train Accident: Bihar में Express Train के कई डिब्बे पटरी से उतरे, चार की मौत कई घायल (BBC Hindi)
સુરત શહેરમાં દુકાન, મકાન અને બિલ્ડિંગમાં CCTV નહિ હોય તો કાર્યવાહી થશે.
સુરત શહેરમાં ગુનાખોરી અટકાવવા અને કાયદો-વ્યવસ્થા જાળવવા માટે સુરત પોલીસે ઔદ્યોગિક વિસ્તારો અને...
RBSE Board 10th Result 2024: RBSE Topper रिचा चौधरी! 97% अंक, IAS बनने का सपना #local18
RBSE Board 10th Result 2024: RBSE Topper रिचा चौधरी! 97% अंक, IAS बनने का सपना #local18