बांग्लादेश के रंगपुर में शुक्रवार 22 नवंबर को सनातन जागरण मंच की तरफ से एक रैली का आयोजन किया गया था। रैली में शामिल होने पहुंची एक बस रास्ते में हमला किया गया। हमले में 20 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।माहीगंज कॉलेज के मैदान में हुई इस रैली का मकसद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, और मठों व मंदिरों पर हमलों के विरोध करना था। रैली में शामिल लोग 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। रैली के मुख्य अतिथि चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी ने देश में हिंदुओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।चिन्मय दास ने कहा कि 1971 के स्वतंत्रता संग्राम में जान बचाने के लिए देश छोड़कर जाने वाले में 70% हिंदू थे। उनके घरों और संत्तियों को लूटा गया था। आजादी के इतने सालों बाद भी ये सिलसिला जारी है।चिन्मय दास ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त के बाद देश में आंतकियों, उग्रवादियों और नेताओं को जेल से छोड़ा गया है। लेकिन किसी भी हिंदू को नहीं छोड़ा गया है। हिंदू किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थक नहीं हैं। भविष्य में हिंदू उस पार्टी को वोट करेंगे, जो लोकतंत्र को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि आज 3 करोड़ सनातनी एकजुट हैं।चिन्मय दास ने कहा कि रैली में शामिल होने आ रही बस पर हमला किया गया। उन्होंने घायलों में से एक व्यक्ति को मंच पर भी बुलाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
માલધારીઓએ ડેરીમાં ભરાવવાને બદલે 5.20 લાખ લીટર દૂધ ગરીબોમાં વહેંચ્યું
ઢોર નિયંત્રણ કાયદાનું બિલ મૂકવામાં આવતા રાજ્યની સાથે સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના માલધારી સમાજમાં...
Testosterone & Onions|टेस्टोस्टेरोन और प्याज़|Dr. Sunil Jindal|Jindal Hospital Meerut
Testosterone & Onions|टेस्टोस्टेरोन और प्याज़|Dr. Sunil Jindal|Jindal Hospital Meerut
Damoh Hijab Controversy केस में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कलावा, तिलक, हिजाब पर क्या बोल दिया?
Damoh Hijab Controversy केस में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कलावा, तिलक, हिजाब पर क्या बोल दिया?
कैबिनेट मीटिंग में शामिल होकर किरोड़ी लाल ने चला नया सियासी दांव, सरकारी गाड़ी का खोला राज
कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा करीब तीन माह बाद रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा...
WhatsApp का बड़ा एक्शन! भारत में बैन किए गए 69 लाख से अधिक अकाउंट्स; जानिए क्यों हुआ ऐसा
लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप ने भारत में करीब 69 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इन्हें...