राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर भजनलाल सरकार में असमंजस की स्थिति में बनी हुई है। उधर, सांसद हनुमान बेनीवाल ने भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही हमारा स्टैंड रहा है कि इस भर्ती परीक्षा में करीब 80 फीसदी लोग फर्जी है, यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए।उन्होंने आगे एसओजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि SOG ने कई लोगों को ऑब्लाइज किया। एसओजी ने पेपर देकर ट्रेनिंग कर रहे एसआई को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, वो पेपर उसका पिता, भाई या फिर कौन लाया, उन लोगों कि एसओजी ने मदद की, उन लोगों को बचाने का प्रयास किया।हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर लगाते हुए कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होनी चाहिए, ये सीएम भजनलाल और बीजेपी का कमिटमेंट था। आरपीएससी को भंग करेंगे, कांग्रेस के तमाम नेताओं को जेल में डालेंगे, जिन्होंने पेपर लीक किया है। राजस्थान का युवा सरकार पर नजर बनाए हुए है। इस मामले को लेकर धरने के बाद आंदोलन करेंगे और सड़कों पर भी उतरेंगे।बता दें कि हाईकोर्ट ने सोमवार को एसआई भर्ती परीक्षा का के मामले पर जवाब के लिए नोटिस जारी करने और भर्ती से संबंधित आगे की प्रक्रिया पर फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने जवाब के लिए प्रमुख गृह सचिव के जरिए राज्य सरकार, पुलिस महानिदेशक, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सचिव, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अतिरिक्त महानिदेशक व दो प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया। कोर्ट अब इस मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
पन्ना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन...
महाराणा प्रताप को किया याद
नैनवा शहर 9 जून 2024 रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय...
નાઈ સમાજ નું ગૌરવ..
ભાવનગર ડૉક્ટર પરેશભાઈ સૉલંકી ની ગુજરાત સરકાર ના ઔષધિ વનસ્પતિ બૉર્ડમાં નિમણૂંક કરવામાં આવી...
Priyanka Gandhi LIVE Speech: Haryana के Panipat में प्रियंका गांधी की जनसभा | Lok Sabha Elections
Priyanka Gandhi LIVE Speech: Haryana के Panipat में प्रियंका गांधी की जनसभा | Lok Sabha Elections
Breaking News : साध्वी Anadi Saraswati आज करेंगी कांग्रेस ज्वाइन | Congress | BJP | Rajasthan News
Breaking News : साध्वी Anadi Saraswati आज करेंगी कांग्रेस ज्वाइन | Congress | BJP | Rajasthan News