राजस्थान समेत उत्तर भारत में अब ठंड का अहसास होने लगा है. बीते दो दिन से सुबह के समय राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा है. इसके अलावा कुछ जिलों में कोहरे के साथ धुंध भी नजर आई. राजस्थान के कई जिलों में सोमवार हवा जहरीली रही है. भिवाड़ी जिला राजस्थान के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक रहा है. भिवाड़ी में AQI 400 पार कर गया. वहीं, जयपुर में भी 248 AQI दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सीकर, चूरू समेत कई जिलों में अगले 3 दिन घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. वहीं, सोमवार को राजस्थान के सीकर और नीमकाथाना जिले के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी सुबह-सुबह कोहरा छाया हुआ है. श्रीमाधोपुर सहित आसपास के अंचल में घना कोहरा दिखाई दिया. जिसके चलते वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और सुबह के समय ही हेडलाइट ऑन कर सफर करते नजर आए. कई जिलों में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है. भिवाड़ी, चूरू और झुंझुनूं में सोमवार को एक्यूआई 400 के ऊपर दर्ज किया गया है. प्रदूषण की मार सबसे ज्यादा शेखावाटी क्षेत्र प्रभावित रहा है. वहीं, राजस्थान के कुल 12 जिलों में सोमवार को एक्यूआई 200 के पार दर्ज हुआ. वहीं, दक्षिणी राजस्थान में सबसे साफ हवा रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है. गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की संभावना जताई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભાભર અર્જુનભાઈ આબલિયા ગૌ શાળાની મુલાકાતે
#buletinindia #gujarat #banaskantha
SWABHIMAN BHARAT : अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोरीवली स्केटिंग रिंक, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन संपन्न
मुबई : बोरिवली के विधायक सुनील राणे और आशीष शेलार आमदार और अध्यक्ष भाजपा मुंबई के ...
दिलावर बोले- CM के यहां पैसों का कोई पेड़ नहीं:शिक्षामंत्री ने परीक्षा फीस बढ़ोतरी को गुटखे से जोड़ा; विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप
राज्य स्तर पर हो रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा के शुल्क को लेकर निजी स्कूल संचालक और शिक्षा विभाग...
'...ICU में पहुंच जाएगी BJP', विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा दावा।
देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम 13 जुलाई को आने के एक दिन बाद...
Sukhdev Singh Gogamedi के भाई ने lawrence bishnoi पर क्या कहा? परिवार की क्या मांगें हैं?
Sukhdev Singh Gogamedi के भाई ने lawrence bishnoi पर क्या कहा? परिवार की क्या मांगें हैं?