मणिपुर में फिर हालात बिगड़ गए हैं। इसके मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह नागपुर की चार रैलियां रद्द कर दिल्ली लौट आए हैं। वे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग करेंगे। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) प्रमुख अनीश दयाल को हालात का जायजा लेने के लिए भेजा जा रहा है।मणिपुर में एक महिला और दो बच्चों के शव मिलने के बाद हिंसक प्रदर्शन जारी है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और 10 विधायकों के घरों को पर हमले हुए हैं। हालात बिगड़ते देख 5 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, 7 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।इस बीच, कुछ मंत्रियों सहित भाजपा के 19 विधायकों ने बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखा। सूत्रों के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हालात और बिगड़े तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।शनिवार को जिरिबाम में बराक नदी के तट से दो महिलाओं और एक बच्चे का शव मिला था। शक है कि ये इन्हें 11 नवंबर को कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम से अपहृत किया था। इसी दिन सुरक्षाबलों ने 10 बंदूकधारी उग्रवादियों को मार डाला था। जबकि कुकी-जो संगठन ने इन 10 लोगों को विलेज गार्ड बताया था। वहीं, शुक्रवार रात को एक महिला और दो बच्चों के शव मिले थे।
मणिपुर हिंसा- शाह ने महाराष्ट्र की रैलियां रद्द कीं:हालात का जायजा लेने CRPF के DG जाएंगे; CM, 10 विधायकों के घर पर हमले हुए
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/11/nerity_931b1551688882e610c333247d49a9e7.webp)