झारखंड के गोड्डा में चुनावी सभा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर 45 मिनट तक रुका रहा।बताया जा रहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ( ATC) से गोड्डा के बेलबड्डा से हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी।पूरी घटना के दौरान राहुल गांधी हेलिकॉप्टर में ही बैठे रहे और मोबाइल देखते रहे।महगामा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस कैंडिडेट दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हेलिकॉप्टर को सिर्फ इसलिए रोका गया कि प्रधानमंत्री देवघर में हैं। राहुल गांधी को उस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। प्रोटोकॉल है, जिसे हम समझते हैं लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया और किसी भी विपक्षी नेता के साथ ऐसी घटना कभी नहीं हुई। यह स्वीकार्य नहीं है।सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई से सभा कर देवघर एयरपोर्ट आने वाले हैं, इस कारण राहुल के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी।कांग्रेस नेता को गोड्डा से बोकारो के बेरमो जाना है, जहां उनकी चुनावी सभा है। हेलिपैड के आसपास राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी खड़े हुए हैं।इससे पहले महगामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- मुंबई के धारावी की जमीन एक लाख करोड़ रुपए की है। इसको महाराष्ट्र सरकार और नरेंद्र मोदी, गौतम अडाणी को देना चाह रहे हैं। वहां हमारी सरकार थी, ऐसा नहीं हो पा रहा था तो उन्होंने सरकार गिरा दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગારીયાધાર માં ગણેશજી ની પ્રતિમાને વીસર્જિત કરવામાં આવી
ગારીયાધાર માં ગણેશજી ની પ્રતિમાને વીસર્જિત કરવામાં આવી
Gadhada|| મોટી કુંડળ ગામે જુગાર રમતા કુલ છ ઈસમો ઝડપાયા #news #botadnews #botad #jugar #botadpolice
Gadhada|| મોટી કુંડળ ગામે જુગાર રમતા કુલ છ ઈસમો ઝડપાયા #news #botadnews #botad #jugar #botadpolice
জুলাই মাহত জি এছ টি সংগ্ৰহ এতিয়ালৈকে দ্বিতীয় সৰ্বাধিক, বছৰৰ পিছত বছৰ ধৰি ২৮% বৃদ্ধি পাই ১.৪৯ লাখ কোটি টকা
জুলাই মাহত জি এছ টি সংগ্ৰহ এতিয়ালৈকে দ্বিতীয় সৰ্বাধিক, বছৰৰ পিছত বছৰ ধৰি ২৮% বৃদ্ধি পাই ১.৪৯...