महुवा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को लगातार दूसरे दिन भी जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व विधायक ने मंडावर पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी है। पुलिस को मिली रिपोर्ट के मुताबिक हुड़ला को दो दिन में लगातार दो बार अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से जान से मारने की धमकी मिली है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैंपूर्व विधायक हुड़ला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 13 नवम्बर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि तीन महीने में तूझे जान से मार देंगे। ओमप्रकाश हुड़ला तू बहुत लाइव आता है, अब तू तैयार हो जा छर्रे मारकर तुझे जान से मार देंगे। अगले दिन भी किसी दूसरे मोबाइल नंबर से फोन आया और अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि हुड़ला तुझे जल्दी मार देंगे। तू चिंता मतकर तुझे राजनीति कराएंगे। थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक का परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
7 महीने पहले चुने गए विधायकों को MLA फंड का इंतजार
राजस्थान में विधानसभा चुनावों के बाद अब लोकसभा चुनाव भी सम्पन्न हो चुके हैं और केन्द्र और राज्य...
Rahul Gandhi की रैली में आए आरिफ ने अपने 3 पेशे कौन से बताए, आख़िरी वाला सुन दिमाग भन्ना जाएगा
Rahul Gandhi की रैली में आए आरिफ ने अपने 3 पेशे कौन से बताए, आख़िरी वाला सुन दिमाग भन्ना जाएगा
Make In India | India The New Manufacturing Hub: निर्माण से उत्थान की तरफ बढ़ रहे हैं कदम | N18V
Make In India | India The New Manufacturing Hub: निर्माण से उत्थान की तरफ बढ़ रहे हैं कदम | N18V