नॉर्थ कोरिया ने रूस के साथ एक रक्षा समझौते की पुष्टि की है। इस समझौते के बाद दोनों देश एक-दूसरे को सैन्य मदद मुहैया करवाएंगे। इस साल जून में नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में दोनों देश के बीच हुए शिखर सम्मेलन इस समझौते पर सहमति बनी थी।रूस की न्यूज एजेंसी TASS के अनुसार 9 नवंबर को पुतिन ने इस पर हस्ताक्षर किए। रूस की संसद ने भी इसे मंजूरी दे दी है। जिससे अब यह समझौता कानून बन गया है। इसके बाद 11 नवंबर को नॉर्थ कोरिया ने भी इस समझौते की पुष्टि कर दी।यह कोल्ड वॉर के बाद दोनों देशों के बीच होने वाला सबसे बड़ा समझौता है। इसके मुताबिक अगर दोनों में से किसी देश पर हमला होता है, तो एक-दूसरे को सैन्य मदद दी जाएगी। इसके बाद से रूस-यूक्रेन युद्ध में नॉर्थ कोरिया के शामिल होने के आसार बढ़ गए हैं।अमेरिका, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि नॉर्थ कोरिया ने 12000 सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद करने के लिए भेजा है। यह फैसला प्योंगयांग में हुए शिखर सम्मेलन के बाद ही लिया गया था।यूक्रेनी सैनिकों की रूस के कुर्स्क इलाके में नॉर्थ कोरियाई सैनिकों के साथ छोटे स्तर पर लड़ाई भी हुई थी। पिछले हफ्ते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि नॉर्थ कोरिया के सैनिक रूस के साथ जंग में शामिल हैं, जिनसे यूक्रेनी सैनिकों की झड़प हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સેવાલિયા ખાતે તાલુકા પંચાયત નાં સભાખંડ માં તલાટી એ આર રાઉલજી નિવૃત્ત થતાં વિદાય સમારંભ યોજાયો.
, સેવાલિયા ખાતે આવેલ તાલુકા પંચાયતના સભાખંડમાં તલાટી શ્રી એ.આર .રાઉલજી.નિવૃત્ત થતા વિદાય સમારંભ...
Varun Chakraborty के चक्रव्यूह में फंसी ऑरेंज आर्मी, आखिरी ओवर में स्कोर डिफेंड कर आईपीएल में रच दिया इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। बुधवार को जहां,...
মোডী নগৰ, লক্ষ্মীজান চাহ বাগিছাত বিনামূলীয়া স্বাস্থ্য পৰীক্ষা শিবিৰ ।
সেৱা পষেক কাৰ্যসূচী অনুসৰি শিৱসাগৰ জিলা চাহ জনগোষ্ঠী মৰ্চাৰ সৌজন্যত নাজিৰা সমষ্টিৰ মোডী নগৰ চাহ...
World Autism Awareness Day 2024: क्या है ऑटिज्म और किन लक्षणों से कर सकते हैं पहचान?
ऑटिज्म के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए हर साल 2 अप्रैल को वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे...