केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर देश में गृह युद्ध उकसाने के आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक बयान में सिंह ने कहा- अगर देश को किसी से कोई खतरा है तो कांग्रेस पार्टी से है, जो देश में गृह युद्ध करवाना चाहती है।गिरिराज ने ये भी कहा राहुल गांधी देश में अशांति पैदा कर न सिर्फ गृहयुद्ध कराना चाहते हैं, बल्कि गृह युद्ध में देश को बर्बाद भी करना चाहते हैं।गिरिराज सिंह ने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान के जवाब में दिया जहां उन्होंने देश को RSS-BJP, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से खतरा बताया था।खड़गे ने कहा BJP-RSS बांटने और मारने की बात करते हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को संविधान बचाओ सम्मेलन में BJP और RSS पर निशाना साधा था। उन्होंने BJP के बटेंगे तो कटेंगे नारे की भी आलोचना की। खड़गे ने कहा- BJP इन दिनों नए-नए नारों के साथ आ रही है।खड़गे ने कहा- देश को अगर किसी से खतरा है तो वह BJP-RSS से है, क्योंकि यह वो लोग हैं जो सुबह से शाम तक बांटने और काटने की ही बात करते रहते हैं।वहीं खड़गे ने कांग्रेस को देश जोड़ने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा- हमने हमेशा देश को जोड़कर रखने की कोशिश की है। देश को जोड़े रखने के लिए इंदिरा गांधी जी शहीद हो गईं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বীৰ লাচিত সেনাৰ চাৰি সদস্যক আৰক্ষীয়ে আটক কৰা সন্দৰ্ভত প্ৰতিক্ৰিয়া তিনিচুকীয়া আঞ্চলিক বীৰ লাচিত সেনাৰ ।
বীৰ লাচিত সেনাৰ গুৱাহাটী মহানগৰ সমিতিৰ চাৰি সদস্যক আৰক্ষীয়ে আটক কৰা সন্দৰ্ভত ৰাজ্যজুৰি...
5G नेटवर्क होने के बाद भी हो रही है कॉल ड्रॉप की समस्या; जानिए आखिर क्या है इसकी वजह
हाल ही में कॉल ड्रॉप की समस्या काफी बढ़ गई है जिसके चलते हैं लोगों को हमेशा परेशानी हो रही है। 5G...
વિધાનસભાની ચૂંટણી પહેલા ફરી એકવાર પાટીદાર પોલિટિક્સ શરૂ થઈ ગયુ છે
વિધાનસભાની ચૂંટણી પહેલા ફરી એકવાર પાટીદાર પોલિટિક્સ શરૂ થઈ ગયુ છે
মৰাণৰ নৱ নিৰ্মিত ব্ৰক্ষ্মপুত্ৰ হস্পিতেলৰ বিভিন্ন পদত নিযুক্তিৰ অনিয়মৰ অভিযোগত টাইপাই দিছে আন্দোলনৰ হুংকাৰ।
ডিব্ৰুগড় জিলাৰ মৰাণ ৰাজহ চক্ৰৰ অন্তৰ্গগ মৰাণ পৰীবাণু পথত নিৰ্মিত ব্ৰক্ষ্মপুত্ৰ...