विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा श्याम की नगरी खाटू पहुंच चुके हैं. आज बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर खाटू नगरी की फिजा पूरी तरह से बदल चुकी है. बाबा श्याम के दरबार का अलौकिक श्रृंगार किया गया है, तो वहीं मुख्य बाजारों में प्रतिष्ठानों पर बाबा श्याम का जन्मदिन मनाने के लिए रंग-बिरंगे अनेक प्रकार के केक सजाए गए हैं. बाबा श्याम के बर्थडे पर पूरी श्याम नगरी रंग बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी नजर आ रही है. खाटू नगरी में बीते श्याम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जहां मंदिर कमेटी की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के का इंतजाम किए गए हैं, तो वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाने के लिए श्री श्याम मंदिर की कमेटी की ओर से बाबा के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया गया है. मुख्य मंदिर परिसर को सजाने के लिए करीब 30 विशेष कारीगर बाहर से बुलाए गए हैं. मंदिर के सिंह द्वारा को श्रीनाथ भगवान वेब परिसर के अंदर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं. बाबा श्याम के दरबार में पहुंचने वाले भक्त पहले श्री नाथ जी के दर्शन करेंगे. इसके बाद बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर कर अपनी मनोकामना मांगेंगे. बाबा श्याम के दरबार में जन्मोत्सव का यह सिलसिला आज पूरी रात खाटू नगरी में चलेगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MP News: नितिन गडकरी ने MP को दी बड़ी सौगात, प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग का किया लोकार्पण
MP News: मध्य प्रदेश की सबसे लंबी टनल की आज से शुरुआत हो गई है, 1004 करोड़ रुपए की लगात से बनी...
मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे टीएमसी सांसद, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- थैंक यू
नई दिल्ली, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में आज समान...
કોડીનારના ગ્રામ્ય પંથકમાં બાળ લગ્ન થયા અટકાવતી વેરાવળની અભયમ ટીમ
,બાળ લગ્ન પ્રતિબંધક ધારા અંગે કાર્યવાહી કરાઈ
વેરાવળ ની અભયમ ટીમ દ્વારા ગીર સોમનાથ જીલ્લાના કોડીનાર પંથકના ગ્રામ્ય વિસ્તારમાં ૧૭ વર્ષેની...