कोटा. सांगोद थाना क्षेत्र के बेस्यार रोड पर गत दिनों एक युवक को खेत पर बुलाकर उस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार 4 नवम्बर को बैस्यार रोड पर एक खेत में एक युवक के लहूलुहान पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान युवक असनावर निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि 3 नवम्बर को उसकी मौसी के लड़के रामगंजमंडी निवासी प्रेमचंद एवं दीपक ने उसे खेत पर बुलाया। खेत पर शराब पीने के बाद वे झगड़ा करने लगे और उसके साथ लोहे के पाइप व डंडों से मारपीट की तथा अधमरा छोड़कर भाग गए। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि मामले में सांगोद पुलिस उपअधीक्षक अभय कुमार के निर्देशन व सांगोद थानाधिकारी लाखन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की जिसमे पुलिस को सूचना मिली की दोनों आरोपी फिर से सांगोद में किसी रिश्तेदार के यहां आए हुए है। पुलिस ने दोनों को डिटेन कर अनुसंधान किया तथा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नवराष्ट्र टॉप ५ बुलेटीन | NavaRashtra Bulletin 21 Oct 22
नवराष्ट्र टॉप ५ बुलेटीन | NavaRashtra Bulletin 21 Oct 22
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, आज बैठक कर पार्टी तैयार करेगी एजेंडा
लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस ने अब विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी...
ગૌરવયાત્રાના આયોજનના ભાગરૂપે પાટણ જિલ્લા ભાજપ કાર્યાલય ખાતે બેઠક યોજાઇ
ગૌરવયાત્રાના આયોજનના ભાગરૂપે પાટણ જિલ્લા ભાજપ કાર્યાલય ખાતે બેઠક યોજાઇ
રાજ્ય સરકાર અને...
Conjoined Twins: शरीर से जुड़ी हुई हैं ये बहनें, दोस्त लुटाते हैं प्यार (BBC Hindi)
Conjoined Twins: शरीर से जुड़ी हुई हैं ये बहनें, दोस्त लुटाते हैं प्यार (BBC Hindi)
પાટણના સમસ્ત સ્વામી પરિવારના કુળદેવી શ્રી સમોળા માતાજીની વર્ષગાંઠ પર્વની ભક્તિ સભર માહોલમાં ઉજવણી કરવામાં આવી
પાટણના સમસ્ત સ્વામી પરિવારના કુળદેવી શ્રી સમોળા માતાજીની વર્ષગાંઠ પર્વની ભક્તિ સભર માહોલમાં ઉજવણી...