लंका गेट स्थित एक ढाबे पर खाना खाते समय सोमवार रात सवा 8 बजे मामूली बात पर झगड़ा हो गया। इसमें एक शिक्षक को चाकू लगा। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए। ट्रोमा सेंटर में उपचार किया जा रहा था, लेकिन इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस अब हत्या का केस दर्ज करेगी। हमलावर की तलाश जारी है। चाकूबाजी की इस घटना में शिक्षक का एक साथी सौरभ भी घायल हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। कोतवाली थाने के एएसआई रामसिंह ने बताया कि सींती निवासी शिक्षक मनीष मीणा पुत्र रामलक्ष्मण मीणा लंका गेट क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। इस दौरान वहां 4 जने और भी थे। इस दौरान किसी बात को लेकर लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बाद में उन लोगों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। इसमें मनीष मीणा के शरीर में गंभीर घाव हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। वहां शिक्षक मनीष मीणा की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। शिक्षक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या के विरोध में परिजनों व रिश्तेदारों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। रात 11:20 बजे सड़क पर बैठकर जाम शुरू किया। देर रात तक जारी था। शिक्षक के साथ चाकूबाजी की घटना की परिजनों, परिचितों व शिक्षक संघ से जुड़े लोगों को जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में अस्पताल में पहुंचे। जैसे ही मौत की घटना की जानकारी लगी तो परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा था। मौके पर पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा इलाज के दौरान मौजूद रहे। शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारी हमलावरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस थाने में सदर, कोतवाली सहित लाइन पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है । मृतक राजस्थान पंचायतराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा का भतीजा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावरों में एक आरोपी पर पूर्व में भी हत्या का प्रकरण दर्ज है। घटना के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीम चारों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे व अंबेडकर सर्किल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। एसपी राजेंद्रकुमार मीणा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षक अपने दोस्तों के साथ-साथ खाना खाने गया था। इस दौरान वहां शराब के नशे में धुत युवकों के हाथ से शिक्षक का हाथ टच हो गया। बस इसी बात पर हमलावरों ने पहले तो गाली-गलौज शुरू की। फिर बाद में मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान पहले तो दोस्तों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। लेकिन, वहां मौजूद चारों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जान बचाकर पैदल भागने लगे तो अंबेडकर सर्किल के पास में शिक्षक के पैरों में ताबड़तोड़ 5 वार किए। इसके बाद खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गए। वहां मौजूद अन्य लोग व दोस्त अस्पताल लेकर आए। ज्यादा खून बहने के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षक मनीष मीणा नमाना के स्कूल में पढ़ाता था। बूंदी में वर्तमान में किराए से कमरा लेकर रहता था। शिक्षक अविवाहित था। जिले के बहादुरपुरा गांव में उसकी सगाई हुई थी। जनवरी में शादी होने वाली थी।चाकूबाजी की घटना में एक जने की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर कुछ हमलावरों की पहचान भी हुई है, जिन्हें तलाशने के लिए अलग-अलग टीम लगाई है। सुबह पोस्टमार्टम करवाएंगे। - राम सिंह, एएसआई,कोतवाली
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
New Driver Car Tips: नई या सेकंड हैंड कार? नए-नए ड्राइवर के लिए कौन सी गाड़ी खरीदना सही?
Car Tips For Learner अगर आप कार ड्राइविंग सीखने जा रहे हैं और सोच रहे हैं कि आपको इसके लिए नई कार...
વલભીપુર તાલુકાના તલાટી મંત્રીઓ દ્વારા મામલતદારને આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું
વલભીપુર તાલુકાના તલાટી મંત્રીઓ દ્વારા મામલતદારને આવેદનપત્ર આપવામાં આવ્યું
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस- 2024 का उत्सव मनाया जाएगा हर्ष उल्लास के साथ
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी हनुमान प्रसाद ने बताया की श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर...
બોટાદ નગરપાલિકા દ્વારા શહેરની ઉતાવળી નદી ની સાફસફાઈ કરવાની કામગીરી હાથ ધરવામાં આવી
બોટાદ નગરપાલિકા દ્વારા શહેરની ઉતાવળી નદી ની સાફસફાઈ કરવાની કામગીરી હાથ ધરવામાં આવી
Cyber Attacks: भारतीय वेबसाइटों पर 500 करोड़ से ज्यादा साइबर हमले, रिपोर्ट में खुलासा; ये क्षेत्र सबसे ज्यादा निशाने पर
खुदरा और ई-कामर्स उद्योग ज्यादातर कार्डिंग हमलों के निशाने पर थे। आइटी सेवा और परामर्श बैंकिंग...