टीम जीवन दाता द्वारा पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान लोगों की जमकर मदद की गई। टीम द्वारा एसडीपी और रक्त उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे तत्परता से कार्य करते हुए मरीजों की सेवा की गई। भाई दूज पर भी यह क्रम निरंतर जारी रहा। टीम जीवन दाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि शिवपुरी निवासी 18 वर्षीय युवक टोनू के निरंतर ब्लडिंग हो रही थी, ऐसे में चिकित्सकों ने एसडीपी के लिए कहा। परिजन विनोद कुमार परेशान हो रहे थ,े उन्होंने टीम जीवनदाता से संपर्क किया तो उन्हें एसडीपी के लिए आश्वस्त किया गया। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि उसके बाद सेवा को सर्वोपरि रखकर कार्य करने वाले जितेंद्र महावर को कॉल किया तो वह भाई दूज पर अपनी बहन के यहां थे और कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन एक बच्चे की जीवन की गंभीरता को समझते हुए वह सीधा अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और उन्होंने एबी पॉजिटिव एसडीपी डोनेट की। भुवनेश गुप्ता भी अपनी माता शकुंतला गुप्ता एवं मौसी विमलेश गुप्ता के साथ कार्यक्रमों में थे, वह भी सीधे अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और जितेंद्र महावर के इस कार्य के लिए प्रशंसा की। जितेन्द्र महावर ने 51 की बार एसडीपी डोनेट की है जबकि वह 60 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઇન્ટરપોલ વોન્ટેડ આરોપી દુબઈમાં બેઠા બેઠા અમદાવાદમાં દારૂનું નેટવર્ક ચલાવી રહ્યો છે.
જય અંબે માતાજીનું નામ બન્યો કોડવર્ડ અને કંપનીનું નામ
38 જેટલાં ગંભીર ગુનાનો આરોપી લીકર કિંગ વિજુ...
Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले PM मोदी ने BJP पदाधिकारियों को दिया जीत मंत्र | A
Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले PM मोदी ने BJP पदाधिकारियों को दिया जीत मंत्र | A
Decoding RBI's Action On Unsecured Loans | इतने बड़े फैसले के बाद में क्या असर दिख सकता है?
Decoding RBI's Action On Unsecured Loans | इतने बड़े फैसले के बाद में क्या असर दिख सकता है?
विधानसभा चुनाव से पहले MP भाजपा का बड़ा निर्णय, विपक्षी पार्टियों में हड़कंप
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले मिशन 2023 के लिए भाजपा ने तगड़ी योजना बनाई है। भाजपा की...