बूंदी। दीपावली महोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस बार भी नवलसागर झील के किनारे स्थित गज लक्ष्मी माता की भव्य 108 दीपको से महाआरती का आयोजन किया गया।
आयोजन से जुडे संजय पुरी ने बताया कि गज लक्ष्मी माता की दीपावली हर वर्ष महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमे महाआरती से पूर्व भजन सन्धया आयोजित की जाती है। जिसके बाद रात को 12 बजे भक्तगणो के द्वारा 108 दीपको से आरती की गई। महाआरती की यह परंपरा 12 साल पूर्व शुरू गई थी जो अनवरत जारी है।
दीपावली पर हुई गजलक्ष्मी माता की 108 दीपको से महाआरती मे उमडे भक्तगण
