कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने बीजेपी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने सरकार को विफल बताया है. साथ ही उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच पीसीसी चीफ ने कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों को लेकर भी बयान दिया. कार्यकर्ताओं को उपचुनाव (By-election) में तैयारी में जुटने का संदेश देने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने हिदायत दी है कि जो भी बागी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. डोटासरा बोले कि 10 महीने से बीजेपी सरकार पूरी तरह विफल रही है. इसके चलते आज हर वर्ग दुखी और परेशान है. बीजेपी ने चुनाव से पहले वादे किए थे, उस पर खरी नहीं उतरी. दूसरी ओर, प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह हावी है. मंत्री और विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खुद के कोई काम नहीं हो रहे हैंउन्होंने कहा कि दो ही तरह के लोगों के काम हो रहे हैं. इसके अलावा किसी का काम नहीं होता है. वो लोग जिनकी या तो ब्यूरोक्रेसी से हो या किसी की सांठगांठ या दिल्ली से कोई पर्ची आती है तो उसका काम होता है. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने स्वार्थ के लिए काम कर रही है.उपचुनाव में कांग्रेस के बाकी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को लेकर भी बयाने देते हुए कहा कि अगर कोई बागी है तो रिपोर्ट मंगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उसे कांग्रेस पार्टी से बाहर किया जाएगा. पीसीसी चीफ ने दीपावली की शुभकामनाएं दी. साथ ही लक्ष्मणगढ़ सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए संवेदना भी जताई.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Gujarat Flood: बाढ़ में डूबा Navsari, घरों में घुसा पानी | Navsari flood | weather update | Weather
गुजरात में बीते कुछ दिनों से बारिश ने कहर बरपा रखा है. हालात ये हैं एनडीआरएप औऱ एसडीआरएफ दोनों को...
Israel Palestine War: इसराइल को लेकर क्या Islamic Countries एकजुट हो पाएंगे? (BBC Hindi)
Israel Palestine War: इसराइल को लेकर क्या Islamic Countries एकजुट हो पाएंगे? (BBC Hindi)
પાલનપુરમાં વિદેશી દારૂના વેપલામાં ડમી સીમકાર્ડ વેચવાનો પર્દાફાશ : 4 શખ્સોને પોલીસે ઝડપ્યા
બનાસકાંઠામાંથી વિદેશી દારૂ સાથે ઝડપાયેલા બુટલેગરના રિમાન્ડમાં સીમકાર્ડ ગ્રાહકોની જાણ બહાર તેમના...
सीएम गहलोत पहुंचे जोधपुर, कहा- पीएम मोदी कर रहे हमारी नकल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद में आज पहली बार अपने गृह नगर जोधपुर...
शिक्षक दिवस पर एन एच आर सी सी बी गोलाघाट जिला समिती ने शिक्षा गुरुओं को किया सम्मानित
शिक्षक दिवस पर एन एच आर सी सी बी गोलाघाट जिला समिती ने शिक्षा गुरुओं को किया सम्मानित