औचक जांच में शहर की विभिन्न दुकानों में हुआ अनियमितताओं का खुलासा
कंज्यूमर केयर अभियान के तहत में हुई कार्रवाई, 2500 रुपये की पेनल्टी और काँटा जब्त
बून्दी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के कंज्यूमर केयर अभियान के तहत बूंदी में औचक कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर की विभिन्न दुकानों में अनियमितताएं पाई गई।
औचक कार्रवाई के दौरान जनता जनरल स्टोर, लंका गेट पर नाप तोल का सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर 500 रुपये की पेनल्टी तथा नाथूलाल लोकेश कुमार की दुकान में बिक्री के लिए तोलने वाली मशीन सत्यापित नहीं पाई जाने पर मशीन जब्त करते हुए 2000 रुपये की पेनल्टी लगाई गई। वहीं जोधपुर मिष्ठान भंडार और बीकानेर मिष्ठान भंडार पर भी जांच की गई। अभियान में महेंद्र सिंह चौधरी, विधिक माप विज्ञान अधिकारी और शिवजी राम जाट एवं महकरण सिंह, प्रवर्तन अधिकारी शामिल रहे। इन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और व्यापार में पारदर्शिता लाने के लिए की गई है।
गौरतलब हैं कि दीपावली के अवसर पर आम उपभोक्ताओं के हित में 21 से 30 अक्टूबर तक कंज्यूमर केयर अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत उपभोक्ता हित में मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद इत्यादि खानपान की वस्तुओं के साथ डिब्बा तौलने, कम माप-तौल करने एवं पैकेजिंग नियमों में तय मापदंडों के अनुसार बिक्री नहीं करने इत्यादि की रोकथाम के लिए विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 व इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत निरीक्षण कार्यवाही की जा रही हैं, ताकि आमजन से व्यापारी कपट न कर सके।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Conrad Sangma vs Himanta Biswa Sarma? Who is the undisputed leader of North East
Conrad Sangma vs Himanta Biswa Sarma? Who is the undisputed leader of North East
টাই পণ্ডিত টেঙাই মহন বঁটা ঘোষণা।
ড৹ দেৱব্ৰত শৰ্মালৈ পণ্ডিত টেঙাই মহণ বঁটা।
অসমৰ প্ৰথম অভিধান প্ৰণেতা ,টাই পণ্ডিত, প্ৰথম ইংলেণ্ড যোৱা অসমীয়া টেঙাই মহনৰ স্মৃতিত টাই আহোম যুৱ...
मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन में रेलवे ने 1000 लोगों को थमाया अतिक्रमण हटाने का नोटिस
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन में रेलवे ने दो नंबर मुरकंगसेलेक गांव...
মৰাণ ১নং আৰু ২নং মিৰিহোলাত প্ৰধানমন্ত্ৰী আৱাস গৃহ নিৰ্মাণৰ ব্যাপক দুৰ্নীতিৰ অভিযোগ
মৰাণ ১নং আৰু ২নং মিৰিহোলাত প্ৰধানমন্ত্ৰী আৱাস গৃহ নিৰ্মাণৰ ব্যাপক দুৰ্নীতিৰ অভিযোগ