इंतिहा हो गई इंतजार की… अब यह गीत दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर आमजन के लबों पर सुनाई दे रहा है, क्योंकि अब उपचुनाव के नामांकन में मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं और पार्टी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर सकी है। पहले कांग्रेस को भाजपा के प्रत्याशी के नाम का इंतजार था। अब भाजपा को नाम घोषित किए चार दिन बीत गए हैं, फिर भी कांग्रेस पत्ते नहीं खोल रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में चिंता है कि टिकट में देरी कहीं भारी ना पड़ जाए। ऐनवक्त पर प्रत्याशी घोषित करने से नामांकन रैली व सभा का आयोजन करना मुश्किल हो जाएगा। इधर, भाजपा ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कस्बों का एक बार दौरा भी पूरा हो चुका है। कई रूठे नेताओं का भी मना लिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा की ओर से सामान्य सीट पर एसटी वर्ग का उम्मीदवार उतारने से कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है। अब पार्टी में मंथन चल रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना के भाई जगमोहन मीना से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कोई मजबूत व जनाधार वाले व्यक्ति को टिकट दिया जाए। इसमें जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं मंगलवार को एक निर्दलीय प्रत्याशी मक्खनलाल मीना ने नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी मूलचंद लूणिया ने बताया कि विधानसभा उप चुनाव-2024 के लिए 18 अक्टूबर से जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 2 फॉर्म आए हैं। 25 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तिथि है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Redmi A3: 12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी फोन की आज होगी धमाकेदार एंट्री, इन खूबियों के साथ आ रहा Smartphone
आज रेडमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम डिजाइन वाले Redmi A3 फोन को लॉन्च करने जा रहा है।...
जीवाचीवाडी येथील आपघातग्रस्त कुटे कुटुंबास सत्यनारायण चौरे यांच्याकडून आर्थिक मदत
केज :(प्रतिनिधि)केज तालुक्यातील जिवाचीवाडी येथील कुटे कुटुंबास सामाजिक कार्यकर्ते व...
Vivek Ramaswamy Declares 'Knives Are Out'; Lashes Haley, Pence For Attack On Foreign Policy | Watch
Vivek Ramaswamy Declares 'Knives Are Out'; Lashes Haley, Pence For Attack On Foreign Policy | Watch