जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रॉले से बस टकरा गई। बस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। 46 बस यात्री घायल हुए हैं। गंभीर स्थिति में 17 घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस यात्री अजमेर से दिल्ली राधास्वामी के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। हादसा कोटपूतली में कंवरपुरा स्टैंड पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस अजमेर से रवाना होकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कंवरपुरा स्टैंड के पास आगे चल रहे ट्रॉले से जा टकराई। सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी श्रद्धालुओं को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर कलेक्टर, एडीएम, एसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए। थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- हादसे के बाद ड्राइवर ट्रॉला लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करवाई है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस में कुल 49 लोग सवार थे। सभी यात्री अजमेर और आसपास के हैं। सत्संग के लिए अजमेर से चार बसें एक साथ निकली थीं। इसमें से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मृतकों में अलवर निवासी माया, ब्यावर निवासी सुनीता साहू और बस के ड्राइवर जयपुर निवासी विशाल शर्मा शामिल हैं। हॉस्पिटल पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बनाया कुछ खास प्लान
राजस्थान पर्यटन न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है. वहीं अब पर्यटन को और बढ़ावा देने...
પાલનપુરના સદરપુરમાં ભાગિયાની હત્યા કરનાર 3 શખ્સોને પોલીસે ઝડપ્યા : 2 શખ્સો ફરાર
પાલનપુર નજીક આવેલા સદરપુર ગામમાં રહેતા અને ખેત મજૂરી કરતા ભાગીયાની થોડા દિવસ અગાઉ હત્યા થઈ...
ઓઢવ વિસ્તારમાં કેનાલ પર ભારે પોલીસ બંદોબસ્ત વચ્ચે કરવામાં આવ્યું ડીમોલેશન!
ઓઢવ વિસ્તારમાં કેનાલ પર ભારે પોલીસ બંદોબસ્ત વચ્ચે કરવામાં આવ્યું ડીમોલેશન!
આપના સુપ્રીમો અરવિંદ કેજરીવાલ અને ભાગવત માનની ઉપસ્થિતિમાં વીર માંધાતા કોળી સંગઠનના અધ્યક્ષ રાજુભાઈ સોલંકી વિધિવત આમ આદમી પાર્ટીમાં જોડાયા.
વિધાનસભાની ચૂંટણીને નજીકના દિવસોમાં જાહેર થવાની છે. ત્યારે તમામ પક્ષોએ એટીચોટીનું જોર લગાવી રહ્યા...
Uddhav Thackeray Meets Sharad Pawar: सीट बंटवारों की खबरों के बीच शरद पवार से मिले उद्धव ठाकरे
Uddhav Thackeray Meets Sharad Pawar: सीट बंटवारों की खबरों के बीच शरद पवार से मिले उद्धव ठाकरे