भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। भाजपा की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी जगह दी गई है। इसके अलावा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे और डॉ. राज भूषण निषाद जैसे चेहरे भी अपनी चुनावी रणनीतियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। सभी स्टार प्रचारक भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। स्टार प्रचारकों की सूची में विनोद तावड़े, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखूभाई दलसानिया, दीपक प्रकाश, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह, मंगल पांडे, ऋतुराज सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, रवि शंकर प्रसाद, अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. प्रेम कुमार, राज कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज़ हुसैन, अमरेंद्र प्रताप सिंह, नितिन नबीन, तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, नीरज कुमार बब्लू, संतोष सिंह, हरि साहनी, जनक चमार, केदार प्रसाद गुप्ता, नीतीश मिश्रा, विवेक ठाकुर, सुशील सिंह, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भीम सिंह, अनिल शर्मा, मिथिलेश तिवारी, शिवेश राम, राजेश वर्मा का भी नाम शामिल है। बता दें कि बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने चार में से दो सीट तरारी और रामगढ़ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, इमामगंज में जीतन राम मांझी की पार्टी हम की दीपा मांझी और बेलागंज में जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को भाजपा ने अपना समर्थन दिया है। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
হেলমেট পিন্ধক আৰু জীৱন সুৰক্ষিত কৰক
মাজুলীৰ জিলাৰ সপ্তম বৰ্ষ পুতি উপলক্ষে জেংৰাইমুখইমুখ তিনিআলিত পৰিবহণ বিভাগৰ সহকাৰী...
10 ACRES OF LAND ALLOTTED TO CRPF BY MEGHALAYA GOVERNMENT
Shillong: Meghalaya Government today handed over the letter of allotment for 10 acres of land in...
થાનગઢનાં નવા ગામમાં જુગાર રમતા 8 ઝડપાયા
થાનગઢ પોલીસે નવાગામ બાપા સીતારામ મઢુલી પાસે જુગાર રમતા 8 શખ્સોને ઝડપી ગુનો નોંધેલ છે. થાનગઢ...
PVR INOX IN PARTNERSHIP WITH CGR CINEMAS LAUNCH THE FIRST ICE THEATERS FORMAT IN SOUTH INDIA
PVR INOX IN PARTNERSHIP WITH CGR CINEMAS LAUNCH THE FIRST ICE THEATERS FORMAT IN SOUTH INDIA...