कोटा शहर के नांता थाना क्षेत्र में स्कूली बस पलट गई। आस-पास के लोगों ने बस में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। बस में 30 बच्चे सवार बताए, जिनमें 4 बच्चे गंभीर घायल हुए। कोटा उत्तर के वार्ड नम्बर 29 के पूर्व सहवरित पार्षद लटूर लाल ने बताया- घटना दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास की है। सुभाष नगर स्थित सत्यम स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 40-50 बच्चे सवार थे। ट्रेचिंग ग्राउंड से पहले करणी नगर चौराहे पर अचानक स्कूल बस पलट गई। सड़क से 5-6 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को दौड़े। कांच तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर में भी मौके पर गया। नांता पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में कुछ बच्चों को ज्यादा चोट लगी बताई। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। स्टेयरिंग फेल होना हादसे का कारण बताया है। नांता थाना SHO नवल किशोर शर्मा ने बताया - बस में 30 के करीब बच्चे थे। जिनमें में 4 बच्चे चोटिल हुए है। घायल बच्चों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। पहली प्राथमिकता घायलों का इलाज है।बस को जेसीबी की मदद से सीधा करवाया। एमबीएस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ.धर्मराज मीणा ने बताया कि स्कूल बस पलटने की सूचना पर हॉस्पिटल में अलर्ट किया था। हॉस्पिटल में 6 बच्चों को लाया गया है। सभी ठीक है। एक के सिर की चमड़ी में कट लगा है। बाकी सभी ठीक है। उनके कोहनी में रगड़ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव भूपेंद्र प्रताप सिंह ने ली भाजपा की सदस्ता
गुनौर : भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त...
Israel-Hamas War: इजरायली सेना ने गाजा के इन हिस्सों से वापस बुलाए अपने सैनिक, बताई ये वजह
तेल अवीव। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने खान यूनिस सहित दक्षिणी...
સંભવિત વાવાઝોડાને લઈને ગુજરાત રાજ્યના મંત્રીએ લિધિ મુલાકાત
સંભવિત વાવાઝોડાને લઈને ગુજરાત રાજ્યના નાણા પેટ્રોલ કેમિકલ મંત્રી કનુભાઈ દેસાઈ એ તિથલ દરિયા...
हफ्ते में 3 दिन जयपुर रहकर सभी मंत्री करेंगे जन सुनवाई, सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों-विधायकों को दिए निर्देश
राजस्थान के सभी मंत्री अब हफ्ते में तीन दिन जयपुर रहकर जन सुनवाई करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
अपघातांची कारणे शोधून उपाययोजनांवर भर द्यावा-जिल्हाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख
रस्ते अपघाताच्या अनुषंगाने सार्वजनिक बांधकाम विभाग, पोलीस तसेच परिवहन विभाग यांनी दरमहा बैठक...