प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत के सपनों को साकार करने के लिए उनके पास आराम का समय नहीं है। पीएम ने कहा, 'मैं कई लोगों से मिलता हूं जो मुझसे कहते हैं कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, इतने सारे मील के पत्थर हासिल किए गए हैं। फिर आप इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं?'मोदी ने कहा- इसका एक ही जवाब है कि हमने जो सपने देखे हैं, जो संकल्प लिए हैं, उसमें न चैन है, न ही आराम। आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। यह युवा क्षमता हमें आसमान तक ले जा सकती है। दरअसल पीएम मोदी ने ये बातें सोमवार (21 अक्टूबर) को NDTV वर्ल्ड समिट को संबोधित करते हुए कहीं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत अब 'लुक फॉरवर्ड' अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। यह परंपरा रही है कि हर सरकार अपने काम की तुलना पिछली सरकार के काम से करती है। हम भी इसी रास्ते पर चलते थे, लेकिन अब हम अतीत और वर्तमान की तुलना करके खुश नहीं रह सकते। अब से सफलता का पैमाना यह होगा कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं। भारत के पास अब दूरदर्शी दृष्टिकोण है। 2047 तक विकसित भारत का विजन इसी मानसिकता का हिस्सा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વરસીદાનનો વરઘોડો સમગ્ર વઢવાણ શહેરના રાજમાર્ગો પર ફર્યો
વઢવાણના ૨૪ વર્ષીય સિવિલ એન્જીનિયર દિપાલીબેન ભરતભાઇ શેઠ આગામી તા. ૨૮મી ડિસેમ્બરે અમદાવાદમાં આચાર્ય...
টংলাত জগতগুৰু মহাপুৰুষ শংকৰদেৱৰ ৫৭৪সংখ্যক জন্মোৎসৱ পালন
ওদালগুৰি জিলাৰ টংলাত জগতগুৰু মহাপুৰুষ শ্ৰীমন্তশঙ্কৰদেৱৰ ৫৭৪ সংখ্যক জন্মোৎসৱৰ শ্ৰীমন্তশঙ্কৰদেৱ...
11 ग्राम 30 मि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त करने मे सफलता, एक मुलजिम गिरफ्तार मादक पदार्थ परिवहन मे प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्रसिंह मीना IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थो की...
बीड जिल्ह्यातील ऊसतोड कामगाराचा पाण्यात बुडून मृत्यू@india report
बीड जिल्ह्यातील ऊसतोड कामगाराचा पाण्यात बुडून मृत्यू@india report