कोटा. कनवास कस्बे के वसुधा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य गिरिराज वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि अनुराग माहेश्वरी शाखा प्रबंधक आइसीआइसीआइ बैंक, पंचायत समिति सदस्य महावीर मेरोठा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी एवं संजय बैरागी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक रघुकुल नंदन गौतम ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूज्य अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाए गए मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जनरेटर बनाना ,चंद्रयान-3, वर्षा जल संग्रहण, पवन चक्की, ज्वालामुखी, जैविक कृषि, सुरक्षित पर्यावरण, पृथ्वी परिभ्रमण, दिन-रात का बनना, चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण, आदि पर बहुत ही सुंदर मॉडल बनाएं जिनको अतिथियों ने खूब सराहा। वहीं दसवीं कक्षा के छात्र विकास सुमन द्वारा बनाया गया जनरेटर के मॉडल को प्रथम स्थान, कक्षा 6 वीं के विद्यार्थियों आरिज मंसूरी और मानस राठौर के जल संग्रहण के मॉडल को द्वितीय स्थान एवं कक्षा 7वीं के छात्र अमन पांचाल, उमेश, तनिष्क प्रजापति के चंद्रायन 3 के मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त प्रदान किया गया। सभी मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
फॉरिनची पोरगी करतेय शेतात काम , सासू -सुनेचा व्हायरल व्हिडिओ एकदा पहाच... । Viral Video । Hpn News
फॉरिनची पोरगी करतेय शेतात काम , सासू -सुनेचा व्हायरल व्हिडिओ एकदा पहाच... । Viral Video । Hpn News
ગુજરાત : મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે ‘ધ ડ્રોન પ્રમોશન એન્ડ યુસેજ પોલિસી’ બહાર પાડી
પીએમના નેતૃત્વમાં ટેકનોલોજીના આ દાયકામાં ગુજરાત સરકારે લોકોને ટેકનોલોજીકલ પ્રગતિનો મહત્તમ લાભ મળે...
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने झाड़ू लगाकर किया श्रमदान, स्वच्छता रखने की दिलाई शपथ
रामगंज मंडी। रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज...
Brigade Enterprises Business Outlook | PVP Ventures के साथ कंपनी का करार, Stock में Buy का मौका?
Brigade Enterprises Business Outlook | PVP Ventures के साथ कंपनी का करार, Stock में Buy का मौका?