झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जा रहे है। इन सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनता मतदान में भाग लेकर सवालों का जवाब देती है। जहां ईवीएम का सवाल है, वे 100 फीसदी फूलप्रूफ हैं। बता दें कि ECI चीफ ने ये बातें झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान से ठीक पहले कही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार साबित हो गया है कि ईवीएम सही है, इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को मिली हार के बाद ईवीएम पर नेताओं द्वारा सवाल उठाया जा रहा है। नतीजों के अगले दिन ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईवीएम की खामियों के बारे में जानकारी दी। इस मामले में उन्होंने बैटरी पर सवाल उठाते हुए शिकायत भी दी थी। कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा में मिली हार के बाद लगातार ईवीएम और बैटरी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बूंदी जिले के सबसे बड़े गरडदा बांध पर लगातार चादर, पर्यटकों को कर रहा है अपनी और आकर्षित।
लगातार बरसात के चलते बूंदी जिले के सबसे बड़े गरडदा बांध पर जब से चादर चली है चादर चलने का सिलसिला...
Volkswagen की कारों पर November 2024 में मिलेगा तगड़ा Discount, Virtus, Taigun और Tiguan पर बचेंगे लाखों रुपये
जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से कई बेहतरीन कार और एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया...
जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से शिव कॉलोनी में बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन की दवा
बूंदी । राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय बालचन्द पाड़ा की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिव...
महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव:झारखंड में दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग; नतीजे 23 नवंबर को
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में...
भारत-चीन के बीच पेट्रोलिंग का पहला राउंड पूरा:समझौते के बाद LAC पर गश्त शुरू हुई थी; गलवान की झड़प के बाद 4 साल तनाव रहा
पूर्वी लद्दाख के भारत-चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना की पेट्रोलिंग का पहला राउंड पूरा हो गया है। 1...