झुंझुनू विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है. इस सीट पर मुस्लिम नेताओं ने कांग्रेस से टिकट की मांग कर दी है. बीते दिनों मुस्लिम न्याय मंच से आईएएस अशफाक हुसैन ने कहा था कि झुंझुनू सीट पर एक ही जाति या एक ही परिवार का अधिकार नहीं है. लोकतंत्र में सभी को टिकट मांगने का अधिकार है. इस सीट पर लंबे समय से मुस्लिम समाज टिकट की दावेदारी कर रहा है. झुंझुनू विधानसभा सीट पर जाट और मुस्लिम मतदाता अच्छी खासी संख्या में है. यहां जाट मतदाता करीब 70 हजार के आसपास है और मुस्लिम मतदाता भी 68 हजार है, ST-SC के वोटर लगभग 45 हजार के करीब है. इस सीट पर मूल ओबीसी भी अच्छी खासी संख्या में है. ऐसे में लंबे समय से ओला परिवार का सीट पर कब्जा रहा है. पहले शीशराम ओला उसके बाद बृजेंद्र ओला जो की इस सीट से विधायक की का चुनाव जीते थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में यहां से सांसद भी बने. इसके बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई, ऐसे में यहां अब उपचुनाव होने हैं. उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ओला परिवार से ही किसी को चुनाव लड़वाना चाहती है, ऐसे में मुस्लिम वोटर्स ने बीते दिनों एक सभा करके पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उप-चुनाव में किसी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया जाता है, तो वह चुनाव में पार्टी का विरोध करेंगे.मुस्लिम न्याय मंच से रिटायर्ड आईएएस अशफाक हुसैन ने कहा, "आज कांग्रेस के जो पांच बड़े नेता है. वह मुसलमानों के वोट से ही बने हुए हैं. जरूरी नहीं कि हम कांग्रेस को ही वोट दें, यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए हम वोट नहीं देंगे तो आप घर बैठ जाओगे." हरियाणा चुनाव के नतीजे के पीछे एक बड़ी वजह गैर जाट वोटर का कांग्रेस से नाराज होना सामने आया है. हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा अब झुंझुनू विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भी कही गैर जाट का नारा लग गया तो यहां भी कांग्रेस का वोट बैंक माने जाने वाला मुस्लिम समाज कांग्रेस से छिटक सकता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
সোণাৰিত মুখ্যমন্ত্ৰীৰ প্ৰতিষ্ঠানিক বৃক্ষৰোপণ কাৰ্যসূচী
সোণাৰি পৌৰসভাৰ ৬ নং ৱাৰ্ডৰ আয়ুক্ত ভাস্কৰ বৰুৱাৰ নেতৃত্বত মুখ্যমন্ত্ৰীৰ প্ৰতিষ্ঠানিক বৃক্ষৰোপন...
Powerful Women in Business Awards: कारोबार जगत की नारी शक्ति को India Today Group ने किया सम्मानित
Powerful Women in Business Awards: कारोबार जगत की नारी शक्ति को India Today Group ने किया सम्मानित
Farmers Protest: किसानों को बदनाम करने का साजिश हो रही- Tejbir Singh | Shambhu Border | Aaj Tak
Farmers Protest: किसानों को बदनाम करने का साजिश हो रही- Tejbir Singh | Shambhu Border | Aaj Tak
અમદાવાદ ખાતે આવેલ સાબરમતી નદી ઉપર નો રિવરફ્રન્ટ પર અટલ ઓવર બ્રિજ નો ઉદ્ઘાટન 27મી ઓગસ્ટે ના રોજ થશે...
આદરણીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી Narendra Modi જી 27મી ઓગસ્ટે અમદાવાદમાં 'અટલ બ્રિજ', રિવરફ્રન્ટની પૂર્વ...