कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में इवीएम (EVM) गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने 31 पेज की शिकायत दी है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ,भूपेन्द्र हुड्डा, कोषाध्यक्ष अजय माकन ,संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल महासचिव जयराम रमेश मीडिया व प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शामिल रहे। चुनाव आयोग से बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने आयोग को 20 शिकायतों के बारे में बताया है। इनमें से सात शिकायतें सात निर्वाचन क्षेत्रों से लिखित में दी है। शेष 13 विधानसभाओं की शिकायत भी जल्द ही देंगे। पवन खेड़ा ने कहा कि मतगणना के दिन कुछ मशीनें 99% चार्ज थीं और अन्य सामान्य मशीनें 60-70% चार्ज थीं। हमने मांग की कि जांच पूरी होने तक उन मशीनों को सील और सुरक्षित रखा जाना चाहिए। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के ये नतीजे चौंकाने वाले हैं क्योंकि सबको लग रहा था कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जब पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस हर जगह आगे चल रही थी, लेकिन जब इवीएम की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस पीछे चल रही थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણીનું આજે પરિણામ
ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણીનું આજે પરિણામ
'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग में शाहरुख खान के इस जेस्चर ने जीता लोखों फैंस का दिल
'कुछ कुछ होता है' की स्क्रीनिंग में शाहरुख खान के इस जेस्चर ने जीता लोखों फैंस का दिल
गांव श्योसिंहपुरा व खलीलाबाद छिला वाले बालाजी मंदिर परिसर में लगाएं कल्प वृक्ष का जोडा
सिरस के गांव श्योसिंहपुरा व खलीलाबाद गांव के छिला वाले बालाजी मंदिर परिसर में कल्प वृक्ष के पौधे...
डॉ राठोड यांचा डॉ मुंडे हस्ते सन्मान
राज्याचे अन्न व औषध प्रशासन मंत्री यांचे खाजगी सचिव डॉ.विशाल राठोड यांचा डॉ.संतोष मुंडे यांच्या...
ધારી પીએસઆઈ અને ઘારી ગામ પંચાયત કર્મચારીઓ ને રક્ષા કવચ બાંધતા મહિલા મોરચા
રક્ષાબંધન પર્વ નિમિતે ધારી પોલીસ સ્ટેશન પીએસઆઈ સાકરિયા સાહેબ તેમજ સ્ટાફ ગણ તેમજ ધારી...