हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर अब दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 37 सीटें मिली है। हरियाणा विधानसभा के नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन की दूसरी पार्टियां कांग्रेस को अपनी रणनीति पर विचार करने के लिए कह रही है। इसका असर अब आने वाले दूसरे राज्यों के चुनावों पर पड़ सकता है। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं आप ने कांग्रेस को ओवरकॉन्फिडेंट तक बता दिया है। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लडेंगे। एक तरफ अति आत्मविश्वास वाली कांग्रेस है तो वहीं दूसरी तरफ अहंकारी बीजेपी है। हमने पिछले 10 सालों में दिल्ली में जो किया है उसके आधार पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कयास लगाे जा रहे थे कि प्रदेश में आप और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है। लेकिन अंत में दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बनी और दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Karsevak पर SP सरकार में क्यों गोलियां चलवाई गईं? Swami Prasad Maurya ने दिया ये बयान | Ayodhya
Karsevak पर SP सरकार में क्यों गोलियां चलवाई गईं? Swami Prasad Maurya ने दिया ये बयान | Ayodhya
दुनिया भर में घंटे भर बंद रही Google की Gmail और Drive जैसी सेवाएं; US और UK में लोगों को हुई सबसे ज्यादा परेशानी
Google यूजर्स ने UK और US के साथ दुनिया के कई कोने में आउटेज का सामना किया है। हालांकि इससे सबसे...
राहुल गांधी पर दिेए बयान को लेकर जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद पर साधा निशाना, कहा- हर बीतते दिन के साथ वे...
नई दिल्ली, कांग्रेस महासचिव संचार जयराम रमेश ने सोमवार को डेमोक्रेटिक आजाद...
OMCs Rally Next Week? | Profit Booking का सिलसिला हुआ शुरू? Anuj Singhal से समझें चाल | Business
OMCs Rally Next Week? | Profit Booking का सिलसिला हुआ शुरू? Anuj Singhal से समझें चाल | Business