बूंदी । जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की पहल पर जिला प्रशासन ओर आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई से संचालित योग फोर निरोगी स्वास्थ्य महाभियान के तहत आज पुलिस परेड ग्राउंड में योग शिविर के साथ मानसिक स्वास्थ्य पखवाड़े का शुभारंभ हुआ ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा, महाभियान के समन्वयक डॉ सुनील कुशवाह, योग ओर प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश माली, डॉ अक्षय गौतम, आरोग्य समिति के विठ्ठल सनाढ्य, योग प्रशिक्षिका चांदनी वरयानी,नीलू राजानी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस योग शिविर में योग चिकित्सकों के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों व जवानों को मानसिक तनाव प्रबंधन के लिए विशेष योग प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य पखवाड़े के फोल्डर ओर योग पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की महती भूमिका बताते हुए स्वस्थ जीवन के लिए पुलिसकर्मियों ओर आमजन से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नियमित योगाभ्यास करने वाले पुलिस जवानों को योगा मैट,टी शर्ट व योग साहित्य का वितरण भी किया गया।महाभियान के समन्वयक डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि इस बार 10 अक्टूबर को मनाये जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम "मैंटल हैल्थ एट वर्क" है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर होने वाले तनाव, अवसाद, चिड़चिड़ापन आदि का प्रबंधन करते हुए मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन करना है।इस पखवाड़े में योग फोर निरोगी महाभियान की टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों व फैक्ट्रियों में जाकर विद्यार्थियों व कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण पर योगाभ्यास करवाया जायेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
थाईलैंड की खाड़ी में बाल-बाल बचे 108 लोग, नाव में अचानक आग लगने पर समुद्र में कूदने लगे यात्री
थाईलैंड की खाड़ी में गुरुवार सुबह एक नाव में भीषण आग लग गई। भीषण आग से बचने के लिए घबराए यात्री...
ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ 5 ಗ್ಯಾರಂಟಿಗಳನ್ನು ಜಾರಿಗೊಳಿಸುವುದಾಗಿ ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಮಹತ್ವದ ಘೋಷಣೆ
ಚುನಾವಣಾ ಪೂರ್ವದಲ್ಲಿ ಘೋಷಿಸಿದ್ದ 5 ಗ್ಯಾರಂಟಿಗಳನ್ನು ರಾಜ್ಯದಾದ್ಯಂತ ಜಾರಿಗೊಳಿಸುವುದಾಗಿ ಸಿಎಂ...
राजस्थान रिफाइनरी- सबसे अलग, सबसे खास - रेगिस्तान का उभरता रत्न
राजस्थान रिफाइनरी- सबसे अलग, सबसे खास - रेगिस्तान का उभरता रत्न
राजस्थान की धरती पर औद्योगिक...
દિયોદર ખાતેથી સહકારી ક્ષેત્રના વિવિધ પ્રકલ્પોનું ખાતમુર્હત અને લોકાર્પણ કર્યું..
દિયોદર ખાતેથી સહકારી ક્ષેત્રના વિવિધ પ્રકલ્પોનું ખાતમુર્હત અને લોકાર્પણ કર્યું..