छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस कार्रवाई में करीब 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इस नक्सल विरोधी ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नाराजयणपुर जिले की सीमा से लगे अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों ने अंजाम दिया. यह इस साल के सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन में से एक है. हालांकि इस ऑपरेशन की जमीन काफी पहले से तैयार की जा रही थी. इसका संकेत सरकार ने पहले ही दे दिया था. पुलिस के मुताबिक मौके से 1 AK-47 और 1 SLR समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. इस साल में अबतक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 185 से अधिक नक्सलियों का सफाया कर दिया है. बीते महीने दंतेवाड़ा की पुलिस ने 8 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया था. केंद्र सरकार ने 2026 तक माओवादियों के सफाए के लिए रणनीति बनाई है. नक्सलियों से लड़ने के लिए इस इलाकों फोर्सेस को मजबूत किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने दावा करते हुए कहा कि 2026 तक नक्सलमुक्त होने के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mallikarjun Kharge on Rahul Gandhi: मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल का किया बचाव, कहा- 'माफी का कोई सवाल ही नहीं'
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राहुल गांधी का बचाव किया...
Some information on Dzukou Valley
Dzuko Valley is a valley located at the borders of the states of Nagaland and Manipur in...
New Year का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक देश के अलग-अलग हिस्सों से पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं
New Year का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक देश के अलग-अलग हिस्सों से पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं