लाखेरी. बुधवार अल सुबह सड़क किनारे बेसुध अवस्था में एक युवक मिला। जिसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के गांधीपुरा के समीप मदरसे के पास अल सुबह गस्त के दौरान पुलिस को एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसे तुरंत लाखेरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी। जिस पर मृतक की शिनाख्त दुर्गा शंकर बैरवा पुत्र राम कुंवार निवासी ख्यावदा रायथल के रूप में हुई। मृतक युवक लाखेरी गांधीपुरा में पति-पत्नी सहित किराए के मकान में रहता था। मृतक युवक कारीगरी का काम करता बताया। मृतक युवक दारु पीने का आदी बताया। हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
2025 Aston Martin Vanquish की पहली झलक आई सामने, जल्द मारेगी एंट्री
कार का डिजाइन और पूरा बॉडी शेप एस्टन मार्टिन की सामान्य स्टाइल लैंग्वेज से अलग नहीं है और यह...
रावतभाटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समाज सेवियों ने किया सहयोग
रावतभाटा। शहर के सामुदायिक रेफरल अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या...
Hepatitis B in Hindi: लक्षण, कारण, उपचार और रोकथाम
हेपेटाइटिस बी क्या है?
हेपेटाइटिस बी एक गंभीर लिवर इन्फेक्शन है जो हेपेटाइटिस बी वायरस (HBV) के...