इजराइल की सेना लेबनान में दाखिल हो गई है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। IDF ने कहा कि सोमवार रात दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने और बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए सीमा से लगे गांवों में लिमिटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया गया है।इजराइली सेना ने कहा कि वे सीमा के नजदीकी गांवों को निशाना बना रहे हैं। यहीं से हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमला करता है। IDF ने कहा कि इस हमले के लिए उनके सैनिकों ने हाल ही में ट्रेनिंग ली थी। IDF ने बताया कि ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं। इजराइली एयरफोर्स इसमें उनकी मदद कर रही है।लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के लिए इजराइल को अमेरिका का साथ मिला है। अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अगर ईरान, इजराइल पर हमला करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, साल 2006 के बाद यह पहली बार है, जब इजराइली सेना लेबनान में घुसी है। तब इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 33 दिनों तक जंग चली थी। इसमें 1100 से ज्यादा लेबनानी मारे गए थे। वहीं, इजराइल के 165 लोगों की मौत हुई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नहरों व जलाशयों के रखरखाव पर संकट
पांढुरना. तहसील के 24 तालाबों की नहरों का रखरखाव करने जल संसाधन विभाग को अन्य विभागों से...
Share Market Trade Setup: Bank Nifty में जल्द दिखेंगे 45000 तक के मूव, All Time High जाएगा बाजार?
Share Market Trade Setup: Bank Nifty में जल्द दिखेंगे 45000 तक के मूव, All Time High जाएगा बाजार?
ताजगंज में व्यापारियों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा ताजमहल के आसपास 500 मीटर तक व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा...
ছিপাঝাৰৰ সানোৱাত বিশেষ স্বাস্থ্য পৰীক্ষা শিবিৰৰ কাৰ্যসূচী মুকলি স্থানীয় বিধায়কৰ
আজি ছিপাঝাৰ বিধানসভা সমষ্টিৰ সানোৱাস্থিত Madrassa Isha-Atul Uloom ত দৰং জিলা স্বাস্থ্য সেৱা সমিতি...