लद्दाख से करीब 700 किमी की पदयात्रा करके दिल्ली पहुंचे क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक समेत 150 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये लोग लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और केंद्र शासित प्रदेश को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।वांगचुक ने X पर कहा- मुझे 150 पदयात्रियों के साथ दिल्ली की बॉर्डर पर डिटेन किया गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यहां 1,000 पुलिसवाले हैं। हमारे साथ 80 साल से अधिक उम्र के कई बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं हैं। हमारे भाग्य में क्या है हमें नहीं पता। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और लोकतंत्र की जननी में बापू की समाधि तक शांतिपूर्ण मार्च पर थे। हे राम।दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को बवाना पुलिस थाने में ले जाया गया है। वांगचुक और अन्य लोग दिल्ली बॉर्डर पर रात बिताना चाहते थे। दिल्ली में 5 अक्टूबर तक धारा 163 लागू है। मार्च कर रहे लोगों को वापस जाने के लिए कहा गया था, जब वे नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लिया गया।वांगचुक को हिरासत में लेने पर कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस और एपेक्स बॉडी, लेह ने लद्दाख बंद का ऐलान किया है। वही, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि वे जल्द ही सोनम वांगचुक से मिलने जाएंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी, किसान बिल की तरह यह चक्रव्यूह और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
পিটিআৰ যুক্তিসংগতকৰণৰ পিছত শিক্ষক বদলিৰ দ্বিতীয় পৰ্যায়ঃ শিক্ষামন্ত্ৰী ৰানোজ পেগু
ৰাজ্যৰ শিক্ষামন্ত্ৰী ৰানোজ পেগুৱে স্পষ্ট কৰি দিছে যে নিযুক্তিৰ সময়ত শিক্ষকসকলে নিজেই নিজৰ জিলা...
Breaking News: सांसद Pappu Yadav ने मांगी Z सिक्योरिटी, गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्टी
Breaking News: सांसद Pappu Yadav ने मांगी Z सिक्योरिटी, गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्टी
MCN NEWS| विशेष पोलीस महानिरीक्षक डॉ.ज्ञानेश्वर चव्हाण यांची वैजापूर पोलीस ठाण्यास अचानक भेट
MCN NEWS| विशेष पोलीस महानिरीक्षक डॉ.ज्ञानेश्वर चव्हाण यांची वैजापूर पोलीस ठाण्यास अचानक भेट
રાજકોટ રેલવે ડિવીઝનના અધિકારીઓનું સુરેન્દ્રનગર રેલવે સ્ટેશન ઉપર સ્વાગત કરાયુ
રાજકોટ રેલવે ડિવિઝન માટે ફરી એક વખત ગર્વની ક્ષણ છે, આ વખતે રાજકોટ ડિવિઝનને 2022-2023 માટે...
ऐतिहासिक रामसागर झील की सुरक्षा दीवार जगह जगह से हुई क्षतिग्रस्त, हो रहा पानी का रिसाव, जिम्मेदार विभाग बेपरवाह
बूँदी जिले की ऐतिहासिक झीलों मे शुमार हिण्डोली की रामसागर झील की सुरक्षा दीवार जगह जगह से...