जम्मू एवं कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इसमें 39.18 लाख मतदाता जम्मू के मैदानों से लेकर कश्मीर के पहाड़ों तक फैले 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों तथा घाटी के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में छह और उधमपुर में चार विधानसभा सीटें हैं, जबकि बारामुला में सात, बांदीपोरा में तीन और कुपवाड़ा जिले में छह सीटें हैं।चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए मतदाताओं के लिए 5,030 मतदान केंद्र बनाए हैं। कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए भी विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है। चुनाव के लिए प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां चाक चौबंद कर दी गई हैं। पहले दो चरणों में करीब 60 फीसदी मतदान को देखते हुए माना जा रहा है कि अंतिम चरण में भी अच्छी संख्या में वोट पड़ेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વડોદરા: માંજલપુર વિસ્તારની અંદર આવેલા રહેણાક મકાનમાં સોના ચાંદીના દાગીનાઅને રોકડ રકમ ની ચોરી થઈ
વડોદરા: માંજલપુર વિસ્તારની અંદર આવેલા રહેણાક મકાનમાં સોના ચાંદીના દાગીનાઅને રોકડ રકમ ની ચોરી થઈ
બનાસકાંઠામાં આગાહીના પગલે તંત્ર એલર્ટ બન્યું
દરિયાકાંઠાના વિસ્તારો સહિત ઉત્તર ગુજરાત પર હાલ બિપરજોય વાવાઝોડાનું સંકટ તોળાઇ રહ્યું છે. આ...
હડમતીયા ગામે પાસે અજાણ્યા વાહનની અડફેટ મગરનુ મોત.
#mahisagar #news #gujarat #gujaratinews સત્ય ન્યૂઝ ગુજરાત રાજ્ય ની Youtube ચેનલને સબસ્ક્રાઈબ કરો...
धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जिले के कैथून थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के...