तालेड़ा थाना क्षेत्र में जहरीले कीड़े के काटने से भाई-बहन की दुखद मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

जानकारी के अनुसार, तनु (6 वर्ष) और नितेश (8 वर्ष) अपने नाना रामप्रसाद के पास घोडा पछाड गांव में रह रहे थे। वे रात में एक कच्चे घर में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों ने उन्हें देखा, तो दोनों बेहोश पाए गए। तुरंत तालेड़ा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने तनु को मृत घोषित कर दिया। नितेश को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया, लेकिन वहां भी उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। इस दुखद घटना ने परिजनों और गांववासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। लोगों ने सरकार से सहायता राशि देने की मांग की है। 

इस घटना से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल है।