रेल प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 14820/14819 साबरमती-जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14804 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन समय में बदलाव किया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:
· ट्रेन संख्या 14820 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 19 अगस्त 2022 से साबरमती से प्रातः 06:40 बजे चलकर 07:35 बजे महेसाणा, 08:10 बजे पाटन, 09:35 बजे भीलड़ी,10.10 बजे धनेरा, 10.40 बजे रानीवाड़ा, 11.08 बजे मारवाड़ भीनमाल, 11.38 बजे मोदरन, 12.08 बजे जालोर, 12.36 बजे मोकलसर, 13.05 बजे समदड़ी, 13.42 बजे दुंदाड़ा, 13.55 बजे लूणी, 14.24 बजे भगत की कोठी तथा 14:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
· ट्रेन संख्या 14819 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 19 अगस्त 2022 से जोधपुर से 11:50 बजे चलकर 11.56 बजे भगत की कोठी, 12.21 बजे लूणी, 12.47 बजे दुंदाड़ा, 13.05 बजे समदड़ी, 13.36 बजे मोकलसर, 14.18 बजे जालोर, 14.48 बजे मोदरन, 15.12 बजे मारवाड़ भीनमाल, 15.40 बजे रानीवाड़ा, 16.11 बजे धनेरा, 17:05 बजे भीलड़ी, 17:55 बजे पाटन, 18:33 बजे महेसाणा तथा 20:05 साबरमती पहुंचेगी।
· ट्रेन संख्या 14804 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस 19 अगस्त 2022 से साबरमती से 23:00 बजे चलकर 23:48 बजे महेसाणा, 00:20: बजे पाटन, 01:45 बजे भीलड़ी, 02.38 बजे रानीवाड़ा, 03.07 बजे मारवाड़ भीनमाल, 03.28 बजे मोदरन, 03.59 बजे जालोर, 04.36 बजे मोकलसर, 04.55 बजे समदड़ी, 05.38 बजे लूणी, 06.20 बजे भगत की कोठी तथा 06:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। तथा जोधपुर और जैसलमेर के बीच ठहराव एवं संचालन समय यथावत रहेगा ।
· ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस 18 अगस्त 2022 से गांधीधाम से 23:05 बजे चलकर 23:57 बजे सामाख्याली, 01:38 बजे राधनपुर, 03:00 बजे भीलड़ी, 04:28 बजे मारवाड़ भीनमाल, 05:20 बजे जालौर तथा 08:35 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
पत्रकार ;- रवि बी. मेघवाल #sms #sms01 @social_media_sandesh #social_media_sandesh
 
  
  
  
  
   
   
  