बालोतरा

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा युवा चित्रकार हर्ष ढेलड़िया का सम्मान किया गया।

संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि युवा चित्रकार हर्ष ने संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे की हूबहू तस्वीर बनाई है साथ ही उसने सैकड़ो प्रमुख हस्तियों की तस्वीर को अपने हाथो से चित्रित किया है जो कि बहुत ही अद्भुत है।

अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि हर्ष के हाथ से बनी तस्वीर हूबहू लग रही है ये होनहार बालक कई तस्वीरें बना चूका है आज इसके द्वारा बनाए गए चित्रों का एल्बम देखकर अभिभूत हूँ साथ ही सदस्यों द्वारा हर्ष को सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा है कि ऐसे होनहार बालक हमारे यंहा पर है जिनको अगर कोई उचित मंच मिलता है तो अवश्य ही बालोतरा का नाम प्रकाशमान करेंगे।

इस अवसर पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,घनश्याम सिंह राजपुरोहित, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र माली बिठूजा,आनंद दवे, अशोक सिंह सहित सदस्य मौजूद रहे।