राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस वक्त हरियाणा चुनाव में स्टार प्रचार की भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन शुक्रवार शाम उन्होंने एक ट्वीट करके राजस्थान की सियासत में हलचल मचा दी है. उन्होंने 'एक्स' पर RAS अधिकारियों के बार-बार हो रहे ट्रांसफर की एक लिस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछा है कि क्या गुड गवर्नेंस ऐसे आने वाली है? इस लिस्ट के जरिए डोटासरा ने दावा किया है कि राजस्थान में 10 महीने की भजनलाल सरकार ने 4 आरएएस अधिकारियों का 5 बार ट्रांसफर किया गया है. इनके अलावा 15 आरएएस अधिकारी ऐसे हैं जिनका दिसंबर 2023 से सितंबर 2024 के बीच 15 बार ट्रांसफर किया गया है. जबकि 50 RAS अधिकारियों का 10 महीने में 3 बार ट्रांसफर हुआ है. इन 50 नामों में 2 अधिकारी ऐसे भी हैं, जिनका 1 महीने में ही 3 बार ट्रांसफर किया गया है. डोटासरा ने अधिकारियों के नाम और उनकी ट्रांसफर की डेट्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए शेयर की हैं. डोटासरा ने यह लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, '360 डिग्री टेस्टिंग के बाद ट्रांसफर करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने अधिकारियों को ट्रांसफर के नाम पर फुटबॉल बना रखा है. एक महीने में 3-3 बार इधर से उधर कर दिया. कई अधिकारी तो ऐसे हैं जिन्हें ज्वाइन करते ही अगले ट्रांसफर का आदेश मिल गया. क्या ऐसे आएगी गुड गवर्नेंस?'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
TV Debate के बीच BJP Candidate का गला पकड़ा, मच गया बवाल | Telangana Election
TV Debate के बीच BJP Candidate का गला पकड़ा, मच गया बवाल | Telangana Election
પાલીતાણા ડુંગર પર આવેલ હિન્દૂ ધર્મ નાં મંદિર માં અધિકાર માટે સાધુ સંતો નું ઉપવાસ આંદોલન
પાલીતાણા ડુંગર પર આવેલ હિન્દૂ ધર્મ નાં મંદિર માં અધિકાર માટે સાધુ સંતો નું ઉપવાસ આંદોલન
सावदा शहर कार्यकारिणी बांधनी संदर्भात वंचित बहुजन आघाडीची महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
रावेर (प्रतिनिधी) दि. २२. रावेर तालुका वंचित बहुजन आघाडी या पक्षाची बैठक सावदा शहर...
અમદાવાદ શહેર કાલુપુર માર્કેટના કાપડના વેપારીઓ પાસેથી રૂ.૪,૭૫,૦૫,૫૪૦/- ની રકમની છેતરપિંડી..
અમદાવાદ શહેર કાલુપુર માર્કેટના કાપડના વેપારીઓ પાસેથી રૂ.૪,૭૫,૦૫,૫૪૦/- ની રકમની છેતરપિંડી.....