संजीवनी घोटाले में हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि इस मामले में भाजपा सरकार के दवाब में एसओजी ने कोर्ट में यू-टर्न ले लिया. सरकारी वकीलों ने भी केंद्रीय मंत्री का पक्ष लिया. इसलिए गजेंद्र सिंह शेखावत को क्लीन चिट मिली. गहलोत की प्रतिक्रिया पर अब केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिक्रिया सामने आई है. शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पीड़ितों को न्याय दिलाने की नीयत पूर्व मुख्यमंत्री की कभी नहीं रही. वो पहले भी इस मामले में राजनीति कर रहे थे और आज भी वही कर रहे हैं. अशोक गहलोत के बारे में गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा कि अब जब मानहानि में खुद को फंसता देख रहे हैं तो उन्हें मेरी दिवंगत मां का सम्मान भी याद आ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने कहा कि संजीवनी प्रकरण में हाईकोर्ट से मुझे मिली क्लीन चिट से अशोक गहलोत व्यथित हो उठे हैं. जब तक वो सत्ता में थे, सरकार के संसाधनों का दुरुपयोग कर मुझे फंसाने की कोशिशें करते रहे. मुझे फंसाने के लिए वकीलों पर सरकारी कोष से 40 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि अब उन्हें मेरी दिवंगत मां के सम्मान की याद आ रही है. जब उन्होंने मेरी दिवंगत मां को लेकर अनर्गल बयानबाजी की थी, तब क्यों उनके मन में ऐसा सम्मान नहीं आया. अब जब कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का केस और मजबूत हो गया है तो उन्हें कानून का डर सता रहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Spectacular Talent Hunt at Nexus Koramangala Mall on 17th June 2023.
Spectacular Talent Hunt at Nexus Koramangala Mall
Bangalore: Talent is the ability to...
WhatsApp यूजर्स को अब मिलेगा ChatGPT का मजा, प्लेटफॉर्म पर आया AI चैटबॉट, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
WhatsApp य़ूजर्स अब सीधे ChatGPT के साथ प्लेटफॉर्म पर चैट कर सकते हैं। इस इंटीग्रेशन के साथ...
સિહોર તાલુકાના ઢુઢસર ગામે ધ્વજવંદન કરવામાં આવ્યું હતું
સિહોર તાલુકાના ઢુંઢસર ગામની હાઇસ્કૂલ ખાતે પ્રાંત અધિકારી દિલીપસિંહ વાળાના હસ્તે ઘ્વજવંદન...
বিগত ১৩ দিন ধৰি AMCH ত সংকটজনক অৱস্থাত চিকিৎসাধীন মৰাণৰ বিদ্যালয়ত বিদ্যুৎস্পৃষ্ঠ কনমানি ছাত্ৰজন ।
উন্নত চিকিৎসাৰ বাবে অৰ্থ সাহাৰ্যৰ প্ৰয়োজন দৰিদ্ৰ পৰিয়ালটিক ।
বাপুজী উচ্চ মাধ্যমিক বিদ্যালয়ত খেলি থকা অৱস্থাত বিদ্যুৎস্পৃষ্ঠ হৈছিল তৃতীয় শ্ৰেনীৰ ছাত্ৰ চাহিল...
હાલોલના જાંબુડી ખાતેથી ફાયર ફાઈટરની ટીમે 11 ફૂટના અજગરનું રેસ્ક્યું કર્યું.#halol #panchmahal #news
હાલોલના જાંબુડી ખાતેથી ફાયર ફાઈટરની ટીમે 11 ફૂટના અજગરનું રેસ્ક્યું કર્યું.#halol #panchmahal #news