राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अपने बयानों के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस बार ऐसा बयान दिया है जिसको सुनकर हर कोई हैरत में हैं। डॉ. किरोडी लाल मीणा ने कहा कि बाबा दो तरह के होते हैं, एक तरह के बाबा तपस्या करते हैं और मैं सड़क छाप बाबा हूं। किसी पर भी अत्याचार हुआ तो मैं भागकर मदद करने को तैयार रहता हूं।दरअसल, डॉ. किरोडी लाल मीणा ने यह बात 68वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र- छात्रा खो-खो प्रतियोगिता का गुरुवार को उद्घाटन करने के बाद मीडिया से कही।इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है। फर्जी काम करने वाले नही बचेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कोई भी करेगा तो किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। अभी तो फर्जी थानेदार ही पकड़ में आए है। जल्द ही फर्जी SDM भी जेल में होंगे। साथ ही उन्होंने होने वाले उप चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा भी किया।गौरतलब है कि किरोड़ी लाल मीणा ने एक बयान में बताया था कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद ही मैंने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। गाहे-बगाहे विपक्ष भी इस बहाने से भजनलाल सरकार और किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधता रहता है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
প্ৰকৃত কৃষকক বঞ্চিত কৰি মধ্যভোগীয়ে সুবিধা লোৱাৰ বিৰুদ্ধে সৰৱ অসম তৃণমূল কংগ্ৰেছৰ সভাপতি ৰিপুণ বৰা
কৃষকৰ সুবিধাৰ বাবে ৰাজ্য চৰকাৰে প্ৰৱৰ্তন কৰা ধান ক্ৰয়ৰ ব্যৱস্থাত সংঘটিত অনিয়মৰ বিৰুদ্ধে সৰৱ হৈ...
ડીસામાં જુગાર રમતાં ત્રણ શખ્સો ઝડપાયા: એક મહીલા ફરાર
ડીસા શહેર દક્ષિણ પોલીસ સ્ટાફે મંગળવારે પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં પેટ્રોલિંગ દરમિયાન બાતમીના આધારે...
खासदार राहुल गांधी यांचे हिवरा फाटा येथे जंगी स्वागत; आमदार आदित्य ठाकरे राहुल गांधींच्या यात्रेत सहभागी
खासदार राहुल गांधी यांचे हिवरा फाटा येथे जंगी स्वागत; आमदार आदित्य ठाकरे राहुल गांधींच्या यात्रेत...
पार्षद देवराज गोचर तुड़वाया अनशन, आमजन की समस्या के लिए सड़क पर लड़ेगे लड़ाई - प्रहलाद गुंजल
बूंदी। पानी बिजली समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करने वालें अधिवक्ता एवं पार्षद...
ৰঙিয়াৰ তুলসীবাৰীত যুৱক সন্ধানহীন,তীব্ৰ চাঞ্চল্য
ৰঙিয়াৰ তুলসীবাৰীত যুবক এজন সন্ধানহীন হোৱা ঘটনাই চাঞ্চল্যৰ সৃষ্টি কৰিছে । ৰাহুল কলিতা নামৰ যুবকজন...