भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसान-विरोधी तीन काले क़ानूनों को फिर से लागू करने बाले किसान विरोधी बयान पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा किसान-विरोधी तीन काले क़ानूनों को फिर से लागू करने का साहस नही करे।750 किसानों की शहादत के बाद भी किसान विरोधी भाजपा नेताओ के बयान घोर निंदनीय एवम दुर्भाग्यपूर्ण है।भाजपा की नस नस में किसान विरोधी नफ़रती मानसिकता बसी हुई है।भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसान विरोधी बयान से किसानो मे भारी आक्रोश व्याप्त है।
मनोज दुबे ने कहा की भाजपा सांसद कंगना रनौत, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद एक और भाजपा नेता का किसान विरोधी बयान सामने आ गया है। साफ है- भाजपा किसानों के खिलाफ साजिश करने में लगी है।भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा देश के अन्नदाता किसानों को बलात्कारी और हत्यारा कहने के बाद अब किसान विरोधी बयान देकर भाजपा के किसान विरोधी होने का प्रमाण दे दिया है।
मनोज दुबे ने कहा की केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के विरोध मे गाँव-गाँव के किसानों ने इन काले कानूनों के खिलाफ मोर्चा खोला।750 से अधिक किसान खेती-किसानी बचाने के लिए शहीद हो गए।हजारों किसानों ने भाजपा सरकार के दमन की अत्याचारी लाठियाँ झेलीं, लेकिन अपनी माटी-अपनी फसल को बचाने से वे पीछे नहीं हटे।किसान इन काले कानूनो के विरोध मे बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार है।लेकिन किसान किसी भी कीमत पर तीनो काले कानूनो को फिर से लागू नही होने देंगें।