पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के लिए भाजपा ने घोषित किए मंडल प्रभारी
बूंदी। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में मनाए जाने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के लिए जिला भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने जिले के सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त किया।
बूँदी विधानसभा में  बूंदी शहर मंडल में पूर्व सभापति महावीर मोदी , नमाना मंडल में भरत शर्मा, खटकड़ मंडल में अमित निंबार्क ,तालेड़ा मंडल में तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया , सुवासा मंडल में तालेड़ा उप प्रधान राधेश्याम गुर्जर ,ड़ाबी मंडल में ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री राधेश्याम बैरागी को प्रभारी नियुक्त किया है।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इसी प्रकार केशवरायपाटन विधानसभा के लिए  के पाटन शहर मंडल में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र श्रंगी , के पाटन ग्रामीण में प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा ,कापरेन शहर में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र  पाटनी ,कापरेन ग्रामीण तेज नारायण दुबे , लाखेरी शहर लक्ष्मण सिंह , लाखेरी ग्रामीण रामबाबू शर्मा , इंदरगढ़ शहर जगदीश पारेता ,इंदरगढ़ ग्रामीण छितर लाल राणा , करवर में हेमराज नागर को प्रभारी बनाया गया । हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के लिए हिंडोली शहर मंडल में शौकीन चंद राठौर , बसोली मंडल में ओम धगाल ,पेच की बावड़ी कृष्ण माहेश्वरी, दबलाना में संपत जैन ,नैनवा शहर में सीताराम सैनी, नैनवा ग्रामीण में प्रधान पदम नागर ,देई मंडल में सुनीता शर्मा को प्रभारी का दायित्व दिया गया हैं।

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |