Flipkart Big Billion Days 2024 सेल में लैपटॉप पर धमाकेदार डील मिल रही हैं। लैपटॉप की ये विशेषताएँ इसे ड्यूरेबल पोर्टेबल और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला बनाती हैं। यदि आप भी एक अच्छा लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart Big Billion Days 2024 का यह मौका आपके लिए है। यहां हम आपको फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल के दौरान लैपटॉप मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में बता रहे हैं।

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

आजकल, विद्यार्थी हो या ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी, या अपना व्यवसाय करने वाला व्यापारी, हर किसी को अपने काम को सुगम और आसान बनाने के लिए लैपटॉप की आवश्यकता होती है। यह डेटा तैयार करने, प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनाने, क्लासेस लेने, मीटिंग एटेंड करने और कई अन्य कार्यों में मदद करता है। लैपटॉप की ये विशेषताएँ इसे ड्यूरेबल, पोर्टेबल, और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाला बनाती हैं। यदि आप भी एक अच्छा लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days 2024 का यह मौका आपके लिए है।

1. ASUS Vivobook 15

ASUS अपने बेहतरीन लैपटॉप के लिए जाना जाता है। ASUS Vivobook 15 एक इंटेल i5 लैपटॉप है, लेकिन इसे आप इंटेल i3 की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें Intel Core i5 12th Gen, 8GB RAM, और 512GB SSD है, जो इसे एक पावरफुल सिस्टम बनाता है। 15.6 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप पतला और हल्का है। इसमें प्री-इंस्टॉल्ड MS Office भी है। यह दो रंगों—क्वाइट ब्लू और कूल सिल्वर—में उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹69,990 है, लेकिन ऑफर के बाद यह ₹36,990 में मिल रहा है। इस लैपटॉप पर आप 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, पुराने लैपटॉप के एक्सचेंज पर ₹2,000 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

2. Chromebook Plus

Artificial Intelligence के इस दौर में, लैपटॉप का AI सक्षम होना जरूरी है। Chromebook Plus एक पावरफुल AI कैपेबल लैपटॉप है, जो गूगल द्वारा डिजाइन किए गए ChromeOS (ऑपरेटिंग सिस्टम) के साथ आता है। यह लैपटॉप 10 सेकंड में बूट होता है, जो काफी तेज है। इसमें बिना किसी परेशानी के ऑटोमैटिक अपडेट्स मिलते हैं। इसमें Titan C सिक्योरिटी चिप के साथ सुरक्षा भी दी गई है। इसके अलावा, इसमें Gemini जनरेटिव AI का लाभ मिलता है, जिससे आप अपने आइडिया को समराइज, डिप्लॉय, और जनरेट कर सकते हैं। इसमें 128GB तक स्टोरेज उपलब्ध है, जो आपके ऐप, फोटो और फाइल्स के लिए पर्याप्त है। 1080p IPS डिस्प्ले के साथ, इसकी कीमत ₹49,990 है, और ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹21,490 हो गई है।

3. Acer Swift Go 14

अगर आप Acer ब्रांड का लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं, तो Acer Swift Go 14 पर विचार कर सकते हैं। यह Intel EVO Core i5 13th Gen प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB RAM और 512GB SSD है, जो परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। OLED डिस्प्ले के साथ, इसमें प्रीमियम स्पेसिफिकेशन है। 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर पर अतिरिक्त छूट के साथ, इसकी कीमत ₹93,999 है, लेकिन आप इसे ₹49,990 में खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप Flipkart प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

4. HP Pavilion

HP Pavilion के 15.6" FHD डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड, B&O ऑडियो, प्री-इंस्टॉल्ड MS Office, और इंटीग्रेटेड इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स इसे अनोखा बनाते हैं। इसकी खासियत लेटेस्ट Intel Core i5 13th Gen प्रोसेसर, 16GB RAM, और 512GB SSD है। यदि आप HP लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है। इस लैपटॉप पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है, जिससे इसे खरीदना और भी आसान हो जाता है। HP Pavilion की कीमत ₹83,705 है, और इसे आप ₹55,990 में खरीद सकते हैं।

5. Samsung Galaxy Book4

Samsung Galaxy Book4 की सबसे बड़ी खासियत Intel Core i5 13th Gen प्रोसेसर है। यह लैपटॉप 8GB RAM और 16GB RAM में उपलब्ध है। Intel Core i5 सेगमेंट में, यह लैपटॉप हल्का और पतला है। इसमें 15.6" FHD डिस्प्ले, स्टाइलिश एल्युमीनियम बॉडी, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और सैमसंग इकोसिस्टम डिवाइस के साथ आसान कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। इसकी कीमत ₹78,189 है, जिसे आप ₹49,990 में खरीद सकते हैं।