नई दिल्ली। देश की तीनों सेनाओं में एक अद्भुत संयोग बना है। इनकी कमान अब तीन सहपाठियों के हाथों में होगी। हाल ही में एयर मार्शल एपी सिंह को वायुसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एपी सिंह के बीच घनिष्ठ संबंध हैं।

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ पढ़ाई की है। अब थलसेना, नौसेना और वायुसेना की कमान इन्हीं तीनों सहपाठियों के हाथ में होगी। खास बात यह है कि तीनों सेना प्रमुखों की नियुक्ति पिछले पांच महीनों के भीतर की गई है।

रीवा में पढ़े थल और नौसेना प्रमुख

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह (AP) और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 65वें कोर्स के सहपाठी हैं। दोनों सेना प्रमुख 1983 में वहीं से उत्तीर्ण हुए थे। इसके अलावा जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल से एक साथ पढ़ाई की।

30 सितंबर को पदभार संभालेंगे एपी सिंह

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इसी साल 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला था। वहीं जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून को अपना पदभार संभाला था। अगले वायु सेना प्रमुख के तौर पर एयर मार्शल एपी सिंह 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे।