आगरा की शाही जामा मस्जिद में ऐल्बम बनाने के मामले में ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने सख्त कदम उठाया है। ASI के संरक्षण अधिकारी ने मंटोला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा- यह संरक्षित स्मारक है। मस्जिद कैंपस में एक विडियो शूट किया गया है, जिसमें वीडियो कैमरा, स्टैंड और ट्रॉली कैमरे का उपयोग किया गया।

शिकायत में ASI ने कहा- शूटिंग करना नियमों के खिलाफ

यह प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल एवं अवशेष नियम 1959 के नियम संख्या 41 (2 ए) के खिलाफ है। संरक्षित इमारत में वीडियो शूटिंग के लिए ASI से अनुमति जरूरी है। इस शूटिंग के लिए मस्जिद कमेटी तक की अनुमति नहीं ली गई। संरक्षण सहायक ने पुलिस से FIR दर्ज करके कार्रवाई का अनुरोध किया है।

वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मामले में मस्जिद कमेटी पर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि शूटिंग में कमेटी के लोगों ने मदद कीआगरा की मस्जिद में शूटिंग, पुलिस से शिकायत:ASI ने कहा-नियम तोड़े गए; मुस्लिम बोले-मस्जिद की पवित्रता से किया खिलवाड़

आगरा1 दिन पहले

आगरा की शाही जामा मस्जिद में ऐल्बम बनाने के मामले में ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने सख्त कदम उठाया है। ASI के संरक्षण अधिकारी ने मंटोला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा- यह संरक्षित स्मारक है। मस्जिद कैंपस में एक विडियो शूट किया गया है, जिसमें वीडियो कैमरा, स्टैंड और ट्रॉली कैमरे का उपयोग किया गया।

मंटेला SHO सत्यदेव शर्मा ने बताया- हमें शिकायत मिली है, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। ASI के अपने नियम हैं, वह संबंधित लोगों पर जुर्माने का नोटिस जारी कर कार्रवाई करेंगे।

ASI ने पुलिस को यह शिकायत दी है। - Dainik Bhaskar

ASI ने पुलिस को यह शिकायत दी है।

शिकायत में ASI ने कहा- शूटिंग करना नियमों के खिलाफ

यह प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल एवं अवशेष नियम 1959 के नियम संख्या 41 (2 ए) के खिलाफ है। संरक्षित इमारत में वीडियो शूटिंग के लिए ASI से अनुमति जरूरी है। इस शूटिंग के लिए मस्जिद कमेटी तक की अनुमति नहीं ली गई। संरक्षण सहायक ने पुलिस से FIR दर्ज करके कार्रवाई का अनुरोध किया है।

वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मामले में मस्जिद कमेटी पर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि शूटिंग में कमेटी के लोगों ने मदद की है। पढ़िए पूरा केस...

पहले देखते हैं कुछ फुटेज

यह आगरा की शाही जामा मस्जिद की तस्वीर है। - Dainik Bhaskar

यह आगरा की शाही जामा मस्जिद की तस्वीर है।

यह ऐल्बम का वो सीन है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हुआ है। - Dainik Bhaskar

यह ऐल्बम का वो सीन है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

सबसे पहले उस गाने के बारे में जिसके लिए विवाद हुआ 7 सितंबर को ऐल्बम रिलीज किया गया। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। आगरा में मुस्लिम समाज ने आक्रोश जाहिर करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। समाज के लोगों का कहना है कि शाही मस्जिद पाक है। गाने की शूटिंग कर इसकी पवित्रता से खिलवाड़ किया गया है।

'तुमसे प्यार हुआ' टाइटल से यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ। इसमें कुछ दृश्य शाही जामा मस्जिद के अंदर के हैं। बाकी कुछ जामा मस्जिद के बाहर और बाजार के दिखाए गए हैं। वीडियो में आगरा की कई लोकेशन कवर की गई हैं। इसमें होटल और रेस्टोरेंट के अलावा छोटी दरगाह भी शामिल है।

गाने का वीडियो देखते ही मुस्लिम समाज ने नाराजगी जाहिर की। शहर मुफ्ती खुबैब रूमी ने कहा- मस्जिद के अंदर वीडियो बनाकर गाना शूट किया गया है। यह निंदनीय है। ऐसी हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएंगी। है।21 अप्रैल को हुई थी शूटिंग आगरा की महिला अधिवक्ता ईरशत जहां ने पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि मस्जिद में शूटिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ। स्थानीय प्रोड्यूसर अनीता सिसोदिया ने शूटिंग की सभी सुविधाएं मुहैया कराईं। जामा मस्जिद में यह शूटिंग 21 अप्रैल को हुई थी।