हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान बड़े करीब से चूक गया था. राजस्थान में हम 12 सीटों पर तीसरे नंबर पर और 3 सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे लेकिन हमारा प्रयास है कि हम हरियाणा में नहीं चूकेंगे. सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद ने आगे कहा, "यहां किसान-कमेरो का गठजोड़ हुआ है, जिसकी नींव काशीराम और ताऊ देवीलाल ने रखी थी. हम नौजवान लोगों ने बीड़ा उठाया है कि हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे, हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे." आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के अध्यक्ष आज़ाद ने आगे कहा, "इतिहास गवाह है जब-जब नौजवान खड़ा हुआ है उसने लोगों का भला किया है. भगत सिंह जब खड़े हुए थे तो गोरे भाग गए थे. यहां जो सरकारें हैं, उनको भी सबक सिखाना है और अपने लोगों को मौका देना है. मैं ये मानता हूं कि राजनीति में जिनके पास ताकत नहीं होती वो कोई काम नहीं कर पाते."उन्होंने आगे कहा, "हमें राजनीतिक ताकत हासिल करनी, है किसान-कमेरो का भला करना है. बहन-बेटियों के सम्मान की रखवाली करनी है. अपनी फसलों और अपनी नस्लों पर दुश्मन की निगाह नहीं पड़ने देनी इस बात की जिम्मेदारी का हमें अहसास है." सांसद आजाद ने कहा कि पहले हरियाणा-उत्तरप्रदेश तय करता था कि दिल्ली की कुर्सी पर कौन बैठेगा, अब दिल्ली में लोग बैठे है जो जिसको चाहे बना देते हैं जिसको चाहे हटा देते हैं. इससे हरियाणा की हिम्मत कम हुई है हम हरियाणा की हिम्मत को कम नहीं होने देंगे. हम हरियाणा के क्षेत्रीय दलों को ताकत देंगे. जिससे बुनियादी समस्याओं पर लोगों का ध्यान पड़े. दिल्ली को क्या पता खेत में क्या समस्या है. दिल्ली वालों को तो ये भी नहीं पता की आलू पेड़ के ऊपर उगते हैं या नीचे.उनको चिप्स का पता है कि कंपनी वालों को पैसे सही मिल जाने चाहिए. लेकिन हमें किसानों-कमेरो की परवाह है. न्यूनतम वेतन क्या है उन्हें क्या पता है, घर कैसे चलता है, कौन से पेड़ पर क्या लगता है उन्हें क्या पता. हम किसान लोग है हमें सब पता है इसलिए हमें अपने लोगों की चिंता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM Modi के घर के सामने पद्मश्री रख Bajrang Punia ने चिट्ठी में क्या लिखा? | Brijbhushan Sharan Singh
PM Modi के घर के सामने पद्मश्री रख Bajrang Punia ने चिट्ठी में क्या लिखा? | Brijbhushan Sharan Singh
इलेक्ट्रिक रेजर-स्टाइल वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ आ रहा iPhone 16 Pro? सामने आ रहा बड़ा अपडेट
एपल के अपकमिंग आईफोन सीरीज iPhone 16 Series को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के...
हेलमेट पहने, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिंदगी के सफर को सुरक्षित रखें।
हेलमेट पहने, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिंदगी के सफर को सुरक्षित रखें।
राशन कोटे की दुकान का चयन कोरम के अभाव में नहीं हुआ।
राशन कोटे की दुकान का चयन कोरम के अभाव में नहीं हुआ।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड...
દ્વારકા જિલ્લામાં વરસાદની સ્થિતિમાં સફાઈની કામગીરી તેજ કરવામાં આવી,કલેકટર શ્રી એ આપી માહિતી
Video from માહિર. કલમ. ન્યૂઝ પેપર