आज का दिन फिल्म प्रेमियों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है. अगर आप कोई लेटेस्ट फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं और जेब खाली होने के डर से बार-बार मूवी थियेटर जाने का प्लान छोड़ रहे हैं, तो आज नेशनल सिनेमा डे के मौके पर इसका फायदा उठाइए. क्योंकि सिर्फ आज यानी 20 सितंबर को राजस्थान समेत देश के तमाम सिनेमा हॉल में आपको 200 से 1000 रुपए की मूवी टिकट 99 रुपए में मिलेगी. इस ऑफर के जरिए आप अपनी पसंदीदा फिल्म, जिसे आपने कई दिनों से छोड़ रखा है, सिनेमा हॉल में बैठकर देख सकते हैं. आपको बता दें कि देश में हर साल 20 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने फिल्म प्रेमियों के लिए एक शानदार ऑफर की घोषणा की है. इसके तहत फिल्म प्रेमियों को सिनेमाघरों में सिर्फ 99 रुपये में फिल्में दिखाई जाएंगी. MAI ने जानकारी जारी करते हुए बताया कि पिछले दो सालों से इसकी शुरुआत की जा रही है. इसपर लोगों की लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. अब तक 60 लाख से ज्यादा दर्शक इस ऑफर का फायदा उठा चुके हैं. यह खास अवसर सभी आयु वर्ग के दर्शकों को सिनेमाई आनंद के एक दिन के लिए एक साथ लाता है. इस साल, कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. यह केवल उनके दर्शकों की वजह से संभव हो पाया है. इसलिए MAI अपने उन सभी फिल्म प्रेमियों को धन्यवाद है जिन्होंने इस सफलता में उनका योगदान दिया. हर साल की तरह इस साल भी सिनेमा दिवस के मौके पर दर्शक 4000 से ज्यादा मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे. इनमें PVR Inox, Cinepolis, Mirage, Citypride, Asian, Mukta A2, Movie Time, Wave, Moviemax, M2K, Delight और कई अन्य सिनेमाघर शामिल हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Adani Green का FY24 में EBITDA 30% बढ़ा, 2030 तक का लक्ष्य बढ़ाकर 50 गीगावाट किया | NDTV India
Adani Green का FY24 में EBITDA 30% बढ़ा, 2030 तक का लक्ष्य बढ़ाकर 50 गीगावाट किया | NDTV India
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं का कॉलेज में हुआ स्वागतम।
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं की टीम ने मेरठ में चल रहे केंद्र सरकार के...
पायलट ने ऑयल डिपो-बाजार को बचाकर खेत में गिराया मिग-29:8 किमी दूर मिला एयरफोर्स जवान
बाड़मेर में कवास इलाके में सोमवार रात 10 बजे अलानियों की ढाणी के पास वायुसेना का फाइटर जेट मिग-29...
#Bhavnagar | ગારીયાધાર તાલુકામા વરસાદ પડતા રોગચાળો વકર્યો | Divyang News
#Bhavnagar | ગારીયાધાર તાલુકામા વરસાદ પડતા રોગચાળો વકર્યો | Divyang News
ડીસાની સબજેલમાં આજે ફૂડ પોઇજનિંગના કારણે આરોપીઓ બેભાન થઈ પડ્યા હોવાની ઘટના સામે
ડીસાની સબજેલમાં આજે ફૂડ પોઇજનિંગના કારણે આરોપીઓ બેભાન થઈ પડ્યા હોવાની ઘટના સામે