राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने इसकी शिकायत की थी।बिट्टू पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) (झूठी जानकारी या अफवाह फैलाना), 192 (दंगा भड़काने की कोशिश) और 196 (धर्म और जाति के आधार पर नफरत फैलाना) के तहत केस दर्ज किया गया हैइसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं अपने बयान पर माफी नहीं मागूंगा, बल्कि संसद में भी बोलूंगा कि गांधी परिवार ने पंजाब जलाया। हमने पंजाब में अपनी कई पीढ़ियां खोई हैं।'दरअसल, बिट्टू ने 15 सितंबर को कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकवादी हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने 18 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम ओपन लेटर लिखा। नड्‌डा ने लिखा कि आप राहुल गांधी समेत अपने नेताओं की करतूतों को भूल गए हैं या फिर उन्हें जानबूझ कर नजरअंदाज किया।यह उस चिट्‌ठी का जवाब है, जो खड़गे ने 17 सितंबर को PM मोदी के नाम लिखी थी। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।