बूंदी। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय चार दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को विकास नगर बालिका सीनियर स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक सतीश जोशी थे। जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्र व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद शांति सोनी, अभिषेक जैन, हिमांशु जैन, समाजसेवी रेखा झंवर रहे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य मनीषा जैन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। शारीरिक शिक्षक जावेद ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 17 और 19 वर्ष आयु छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में 17 वर्ष में 14 टीमों और 19 वर्ष आयु वर्ग में 9 टीमो ने भाग लिया। 17 वर्ष में राजकीय सीनियर स्कूल गोठड़ा ने प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल थाना ने द्वितीय और राजकीय सीनियर स्कूल माटुंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 19 वर्ष में राजकीय सीनियर स्कूल माटुंदा ने प्रथम, राजकीय सीनियर स्कूल चितावा ने द्वितीय और राजकीय सीनियर स्कूल धोवडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने सभी विजेता टीमों को मेडल पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक विद्यालय की ओर से प्रतियोगिता में भूमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षकों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાલીતાણા ભાવનગર રોડ પર માલધારી ના પાંચ બકરા ઉઠાવી ગયા પોલીસ ફરિયાદ દાખલ
પાલીતાણા ભાવનગર રોડ પર માલધારી ના પાંચ બકરા ઉઠાવી ગયા પોલીસ ફરિયાદ દાખલ
જૂનાગઢમાં આંગણવાડી પાસે જ કચરાના ઢગલા, લોકોએ ખાલી બોટલો ફેંકતા સ્થાનિકોએ મચાવ્યો હોબાળો
જૂનાગઢમાં આંગણવાડી પાસે જ કચરાના ઢગલા, લોકોએ ખાલી બોટલો ફેંકતા સ્થાનિકોએ મચાવ્યો હોબાળો
ट्रेक्टर ने मारी बाइक सवार दंपती को टक्कर, पति कि हुई मौके पर मौत पत्नी हुई गंभीर घायल
https://deshhit.in/post/pQ9xzOuHT6o
खरेच प्रत्येक मुला मुलींनी ऐकावे असे काही
खरेच मला मुलींनी ऐकावे असे काही
KUNDAPRA KANNADA HABBA PRESS MEET
KUNDAPRA KANNADA HABBA PRESS MEET