लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान को लेकर अब सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. एक तरफ भाजपा की ओर से राहुल गांधी को लेकर दिए जा रहे बयानों के बाद राज्य में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक खुला पत्र लिखा है. नड्डा के इस खुले पत्र को लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने भी राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया के जरिए खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को सही ठहरना आपकी मजबूरी है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने एक्स पर लिखा कि मल्लिकार्जुन खड़गे उस व्यक्ति को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जिस व्यक्ति का इतिहास ही देश के प्रधानमंत्री सहित पूरे OBC समुदाय को चोर कहकर गाली देने का रहा है. देश के प्रधानमंत्री के लिए अत्यंत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का रहा है, उस राहुल गांधी को सही ठहराने की कोशिश मल्लिकार्जुन खड़गे किस मजबूरी के चलते कर रहे हैं? भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम खुला पत्र लिख एक-एक बात को स्पष्ट किया है. बता दें कि भाजपा नेताओं की ओर से राहुल गांधी को लेकर दिए जा रहे बयान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आतंकवादी कहने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जयपुर में भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बालपण देगा देवा । आजी आणि नातवाच प्रेमच वेगळं, पाहा हृदयपर्शी व्हिडिओ । Viral Video । Hpn News
बालपण देगा देवा । आजी आणि नातवाच प्रेमच वेगळं, पाहा हृदयपर्शी व्हिडिओ । Viral Video । Hpn News
बीएमपीएस के प्रबंधक का भव्य नागरिक अभिनंदन।
लालगंज, रायबरेली। बीएमपीएस के प्रबंधक का जय श्री बालाजी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट...
कनाडा में खतरे में भारतीय - एक्शन में भारत सरकार | India Vs Khalistan | Justine Trudeau | Jaishankar
कनाडा में खतरे में भारतीय - एक्शन में भारत सरकार | India Vs Khalistan | Justine Trudeau | Jaishankar
40 વર્ષ બાદ કર્તવ્ય પથ પર બગ્ગીની વાપસી
40 વર્ષ બાદ કર્તવ્ય પથ પર બગ્ગીની વાપસી
પ્રજાસત્તાક દિવસની પરેડમાં સામેલ થવા માટે ભારતના...
2024 Elections: मिमी चक्रवर्ती-नुसरत जहां का कटा टिकट, TMC ने नए सितारों पर लगाया दांव | CM Mamata
2024 Elections: मिमी चक्रवर्ती-नुसरत जहां का कटा टिकट, TMC ने नए सितारों पर लगाया दांव | CM Mamata