दुनिया की हर समस्या का गहरा समाधान जैन आगम में हैं समाहित
बूंदी। पर्वराज पर्युषण पर्व के आकिंचन धर्म के उपलक्ष में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुरुनानक कॉलोनी में आयोजित किए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम लगातार नवें दिन भी जारी रहे।
संध्या आरती के पश्चात आयेजित कार्यक्रम में दुनिया की हर समस्या का जैन आगम में गहरा समाधान है, के संदेश का प्रस्तुतिकरण करते हुए बालिका मंडल और महिला मंडल की द्वारा वर्तमान समय की समस्याओं का समाधान लघुनाटिका का मंचन किया गया। इस लघुनाटिका के द्वारा प्राची जैन, स्वीटी जैन, पूजा जैन, पराग जैन, कीर्ति जैन, सोमिल जैन ने बताया कि जिंदगी एक तराजू है, तो सुख और दुख दो पलडे हैं। दुनियां में 60 फिसदी लोग दुखी हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। इन्होंने बताया कि आंतरिक संतुष्टि से सुख की प्राप्ति होती हैं, जिसके लिए समाधि भाव का अनुभव करना जरूरी है। असत्य का त्याग करना, समस्याओं का समाधान, समझ, साइलेंस और समभाव जिन आगम का सार है।
इस दौरान संध्या आरती के पश्चात पंडित रितेश शास्त्री ने प्रवचन देते हुए बताया कि दुनियां की सारी समस्याओं का समाधान आगम ग्रंथ है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकला जेठानीवॉल ने किया। कार्यक्रम संयोजन अंजू बरमुंडा ,प्रिया जैन और पिंकी हरसोरा ने आभार जताया। सकल जैन समाज के द्वारा नाटक की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस दौरान मनोज, प्रत्यूष जैन, रूप सबदरा, बीजीएस कोषाध्यक्ष महेश कुमार जैन, महावीर बरमुंडा, कैलाश चंद जैन, पदम जैन, संजय कुमार जैन, अध्यक्ष पारस कुमार नया गांव वाले, विमल सोरन वाले, महावीर ठग, अक्षय कुमार जैन, राजेंद्र पेठा वाले, रतन लाल जेठानीवाल आदी मौजुद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जयपुर में पति ने की पत्नी की हत्या:कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, कमरे में पीट-पीटकर मार डाला
जयपुर में गुरुवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। कहासुनी के बाद हुए झगड़े में...
વલસાડની ધરમપુર બેઠક પર પેચીદો જંગ નર્મદા પાર રિંવર લેન્ક પ્રોજકેટનુ મુદ્દા રહેશે નિર્ણાયક
વલસાડની ધરમપુર બેઠક પર પેચીદો જંગ નર્મદા પાર રિંવર લેન્ક પ્રોજકેટનુ મુદ્દા રહેશે નિર્ણાયક
वीगेन डाइट वालों के लिए बढ़िया विकल्प है Millet Milk, सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी है गुणकारी
मिलेट्स कई तरह से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है। इससे होने वाले फायदों की वजह से लोग इसे कई तरह...
Gold Price News Update | निवेश से जानें भाव, क्या निवेश का है ये सही वक़्त ? | Silver Price
Gold Price News Update | निवेश से जानें भाव, क्या निवेश का है ये सही वक़्त ? | Silver Price